in these 7 movies lead couple died, ending made audience emotional read बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों में हीरो-हीरोइन की हो जाती है मौत, इस फिल्म की एंडिंग देख रो पड़ी थी ऑडियंस
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड की इन 7 फिल्मों में हीरो-हीरोइन की हो जाती है मौत, इस फिल्म की एंडिंग देख रो पड़ी थी ऑडियंस

बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों में हीरो-हीरोइन की हो जाती है मौत, इस फिल्म की एंडिंग देख रो पड़ी थी ऑडियंस

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई रोमांटिक फिल्में बनीं हैं। इन फिल्मों के अंत में हीरो-हीरोइन एक हो जाते हैं और कहानी का एंड हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसी भी अनोखी लवस्टोरी बनीं हैं जिनके अंत ने ऑडियंस को रुला दिया। इन फिल्मों की एंडिंग में हीरो-हीरो की मौत से होती है। 

Usha ShrivasWed, 11 March 2026 01:56 PM
1/8

इन 7 फिल्मों में मर गए थे लीड हीरो-हीरोइन

हिंदी सिनेमा की वो 7 फिल्में जिसमें मर जाते हैं हीरो-हीरोइन। इन फिल्मों की एंडिंग ने ऑडियंस को रुला दिया।

2/8

एक दूजे के लिए

1981 में के बालाचंदर ने एक फिल्म बनाई थी एक दूजे के लिए। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कमल हासन और रति अग्निहोत्री ने काम किया था। ये कमल की पहली हिंदी फिल्म थी जिसने ऑडियंस पर जबरदस्त छाप छोड़ी थी। फिल्म दो अलग कल्चरल के किरदार थे सपना और बासु जिन्हें प्यार हो जाता है। लेकिन अंत इनके मौत से होता है। कहानी के अंत में ऑडियंस रो पड़ती है। फिल्म को IMDB पर 7।5 की रेटिंग मिली हुई है

3/8

क़यामत से कमायत तक

1988 में आमिर खान ने जूही चावला के साथ फिल्म क़यामत से कमायत तक से डेब्यू किया। फिल्म की कहानी भी कुछ वैसी थी थी जहां इनके परिवार वाले रिश्ते के लिए राजी नहीं होते और अंत में दोनों की मौत हो जाती है। फिल्म को IMDB पर 7।4 की रेटिंग मिली है।

4/8

दिल से

1998 में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म दिल से रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये फिल्म आज कल्ट मानी जाती है। लेकिन फिल्म का अंत उससे भी ज्यादा दुखद होता है। दोनों एक्टर्स बम के धमाके में उड़ जाते हैं। फिल्म को IMDB पर 7।5 की रेटिंग मिली हुई है।

5/8

इश्कजादे

2012 में अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत करते हुए फिल्म इश्कजादे की थी। इस फिल्म में उन्हें मुस्लिम धर्म की जोया यानी परिणीती चोपड़ा से प्यार हो जाता है। लेकिन अंत में परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं और दोनों की मौत हो जाती है। IMDB पर इस फिल्म को 6।5 की रेटिंग मिली हुई है।

6/8

राम लीला

2013 में संजय लीला भंसाली ने गोलियों की रासलीला राम लीला बनाई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लीला का किरदार निभाया था और राम बने थे रणवीर सिंह। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म के अंत में दोनों की डेथ हो जाती है। IMDB पर इस फिल्म को 6।4 की रेटिंग मिली हुई है।

7/8

बाजीराव मस्तानी

साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के किरदारों की मौत एक इमोशनल एंड के साथ हो जाती है। इस फिल्म का डायरेक्शन भी संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म को IMDB पर 7।3 की रेटिंग मिली हुई है।

8/8

तेरे इश्क में

2025 में आई धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फोल्म के किरदार शंकर और मुक्ति की लव स्टोरी का अंत इनकी मौत के साथ होता है। IMDB पर इस फिल्म 6।3 की रेटिंग मिली हुई है।