आ गई 'लव एंड वॉर' रिलीज डेट, जानें 'रामायण' के बज के बीच पर्दे पर कब आएगी रणबीर कपूर की फिल्म
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में विकी और रणबीर एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले साल सेट से रणबीर और आलिया की कुछ तस्वीरें लीक होकर वायरल हो गई थीं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही 'रामायण' से रणवीर का पहला लुक सामने आया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फैंस 'रामायण' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक 'रामायण' के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ 'रामायण' के बज के बीच रणवीर की एक और फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं। तो चलिए जानते हैं किस दिन थिएटर में दस्तक देगी 'लव एंड वॉर'।
कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?
'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने फाइनल फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है 'संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।' पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं, वह सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।' रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।
विकी और रणबीर एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में विकी और रणबीर एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले साल सेट से रणबीर और आलिया की कुछ तस्वीरें लीक होकर वायरल हो गई थीं, जिनसे यह संकेत मिला था कि फिल्म की कहानी 1960 के दशक पर आधारित होगी। फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी लीक होने से रोकने के लिए मेकर्स उठा रहे कड़े कदम
पिछले महीने, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने HT को बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले शूटिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक होने से रोकने के लिए मेकर्स कड़े कदम उठा रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'लव एंड वॉर' की टीम फिल्म की दुनिया को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह का कंटेंट लीक होने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन