Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29 Indian collection Ranveer Singh Aditya Dhar Film Dhurandhar 2 BO Day 29: 'धुरंधर 2' की निकली हवा, महज इतने में सिमटी कमाई, कलेक्शन जान होंगे सन्न, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 BO Day 29: 'धुरंधर 2' की निकली हवा, महज इतने में सिमटी कमाई, कलेक्शन जान होंगे सन्न

आदित्य ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। फिल्म के दूसरा पार्ट भी हर तरफ छाया है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है।

Thu, 16 April 2026 09:38 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 BO Day 29: 'धुरंधर 2' की निकली हवा, महज इतने में सिमटी कमाई, कलेक्शन जान होंगे सन्न

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने ऐसी धूम मचाई की इसके तूफान के आगे कई फिल्में हवा हो गईं। फिल्म का पहला पार्ट यानी 'धुरंधर' के बाद लोगों को इसके दूसरे पार्ट के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। वहीं, आदित्य ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। फिल्म के दूसरा पार्ट भी हर तरफ छाया है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 29वें दिन कितना कमा लिया है।

खत्म हुआ 'धुरंधर 2' का खेल

'धुरंधर 2' ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' का आज यानी गुरुवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। वीकडेज में ये फिल्म धड़ाम होती नजर आ रही है।'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। ऐसे में 29वें दिन इसका हाल काफी बेहाल नजर आया। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 29वें दिन खबर लिखने तक 2.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 29 दिन का कलेक्शन भारत में 1,102.44 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना बोलीं- 'धुरंधर' के इस किरदार पर अलग से बननी चाहिए फिल्म

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
वीक 3110.60 करोड़ रुपये
वीक 454.02 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन1,102.44 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं कंगना, कहा- 'एक वक्त ऐसा था जब वो...'

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे कमरे में बुलाया और...'डेजी ने साउथ के फिल्ममेकर को लेकर किया शॉकिंग दावा

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।