1/8बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में इस वक्त काफी उथल-पुथल मची हुई है। बीते दिनों अनुराग अपने सुसाइड को लेकर सुर्खियों में रहे। वहीं, अब एक बार फिर से वो खबरों में आ गए हैं।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर में खुशियों का माहौल है। अनुराग के भाई कलम इंक ने शादी कर ली है। कमल ने अपनी लेडीलव श्रेया डोभाल संग सात फेरे लिए हैं।

कलम ने श्रेया संग शादी की खूबसूरत फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैंद्ध

दुल्हन श्रेया जहां लाल लहंगे में सजी धजी बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं कलम ने आइवरी शेरवानी पहनी थी।

फूलों की चादर के नीचे आती श्रेया बेहद खुश नजर आ रही हैं।

कमल और श्रेया फेरे लेते वक्त एक दूसरे संग सात जन्मों का वचन लेकर बेहद खुश दिखे।

श्रेया ने स्टेज पर कमल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। ये मूमेंट हर किसी के लिए बेहद खास नजर आया।

दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस को इस शादी में अनुराग की कमी भी खल रही है।
