150 करोड़ कमाने वाली साउथ की ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म, IMDb पर मिली है 7.8 रेटिंग
What to Watch on Weekend: साउथ की फिल्में देखते हैं और नेटफ्लिक्स है तो आपको साउथ की ‘ड्रैगन’ मिस नहीं करनी चाहिए। कहानी मजेदार है और रेटिंग भी अच्छी है।

साउथ की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ड्रैगन’ इन दिनों चर्चा में है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है और रोटन टोमैटोज ने इसे 96% रेटिंग दी है। खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी काफी रिलेटेबल है। जब आप फिल्म देखेंगे तो खुद को फिल्म से कनेक्ट कर पाएंगे। फिल्म खत्म होने तक ये सोचने लगेंगे कि कहीं आप भी तो ऐसा नहीं करते हैं। आइए आपको इस फिल्म के बारे में और बताते हैं।
फिल्म की कहानी
कहानी डी. राघवन उर्फ ‘ड्रैगन’ के इर्द-गिर्द घूमती है जो 48 बैकलॉग के साथ कॉलेज ड्रॉपआउट है। अच्छी सैलरी और सक्सेस पाने के लिए डी. राघवन नकली डिग्री बनवाता है। शुरुआत में सब कुछ सही चल रहा होता है, लेकिन सच ज्यादा दिनों तक छिपता नहीं है। जब कॉलेज के डीन को उसकी हकीकत पता चलती है, तो उसे तीन महीने में सारे एग्जाम पास करने का अल्टीमेटम मिलता है। यहीं से फिल्म रिडेम्पशन की ओर मुड़ती है।

फिल्म क्यों देखनी चाहिए?
सबसे बड़ी वजह है इसका रिलेटेबल टॉपिक। चाहे आज की जनरेशन हो या फिर पुराने जमाने की जनरेशन, जल्दी सक्सेसफुल होने की बेचैनी हर किसी को होती है। यही कारण है कि आपको ये फिल्म देखनी चाहिए और अपने बच्चों को भी दिखानी चाहिए। इसमें सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि ये सीख भी है कि शॉर्टकट वाला रास्ता जितना मजेदार होता है, उतना ही खतरनाक भी होता है।
फिल्म से क्या मैसेज मिलता है? - ईमानदारी आउटडेटेड नहीं है, टिकाऊ है।

कमियां क्या हैं?
फिल्म कहीं-कहीं प्रेडिक्टेबल लगती है। 48 बैकलॉग तीन महीने में क्लियर करने वाला ट्रैक थोड़ा फिल्मी लगता है क्याेंकि हकीकत में ऐसा करना आसान नहीं होता।
क्रिटिक्स से इसे मिले-जुले, लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले थे। कई क्रिटिक्स ने इसे एंटरटेनर बताया था, जबकि कुछ का कहना था कि अगर फिल्म थोड़ी छोटी होती तो ज्यादा बेहतर होती।
देखें या नहीं?
कुल मिलाकर, ड्रैगन एक ऐसी फिल्म है जो हंसाते हुए ये याद दिलाती है कि असली जीत डिग्री से नहीं, ईमानदारी से मिलती है। ये परफेक्ट फिल्म नहीं है, लेकिन अपनी बात साफ और दिल से कहती है। आज के दौर में, जहां सब कुछ फास्ट-फॉरवर्ड पर चल रहा है, ऐसी कहानियां ठहरकर सोचने का मौका देती हैं।
सार
फिल्म का नाम: ड्रैगन
रेटिंग: 7.8
कब रिलीज हुई है?: 2025
कौन-से ओटीटी पर है?: नेटफ्लिक्स
बॉक्स ऑफिस: 150 करोड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन