साउथ की फिल्मों का मार्च में होगा दबदबा, एक या दाे नहीं, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 6 मूवीज
South Theater and OTT Release: आपको पता है कि मार्च में हिंदी की कौन-सी फिल्में आ रही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ की कौन-सी फिल्में आने वाली हैं? नहीं। आइए हम आपको बताते हैं।

आज कल सिनेप्रेमी हिंदी से ज्यादा साउथ की फिल्में देख रहे हैं। यही कारण है कि आज हमने साउथ की उन फिल्मों की लिस्ट बनाई है जो मार्च में थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आप सबको पता है कि यश की ‘टॉक्सिक’ आ रही है, लेकिन अन्य फिल्मों के नाम आपको नहीं पता है। आइए हम आपको बताते हैं।
थिएटर रिलीज
प्रेमलु 2 (रिलीज डेट- 14 मार्च): 2024 की सुपरहिट रॉम-कॉम 'प्रेमलु' का सीक्वल आ रहा है। नसलन और ममीथा बैजू एक बार फिर अपनी क्यूट केमिस्ट्री के साथ वापस आ रहे हैं।
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स (रिलीज डेट- 19 मार्च): 'केजीएफ' फेम यश की फिल्म 'टॉक्सिक' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म गोवा के ड्रग माफिया पर आधारित है। इसमें नयनतारा और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।

आडू 3 (रिलीज डेट- 19 मार्च): जयसूर्या की मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म 'आडू 3' भी मार्च में रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि इसका भी क्लैश 'टॉक्सिक' के साथ होने वाला है।
कराटे चंद्रन (रिलीज डेट - 20 मार्च): फहाद फासिल की यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म भी काफी चर्चा में है।
उस्ताद भगत सिंह (रिलीज डेट- 26 मार्च): पवन कल्याण की पावर-पैक्ड एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' इस महीने के अंत में सिनेमाघरों में धमाका करेगी। इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।
OTT पर आने वाली फिल्में
अभी तक एक ही फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस हुई है और इस फिल्म का नाम है ‘विद लव’। ये फिल्म 6 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी (लगभग 22 करोड़+ का कलेक्शन)। अब ये 6 मार्च के दिन नेटफ्लिक्स पर आएगी।
दिलचस्प बातें
क्लैश: 19 मार्च का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस दिन सिर्फ यश की 'टॉक्सिक' का रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ ही नहीं बल्कि जयसूर्या की 'आडू 3' के साथ भी होने वाला है।

फहाद फासिल का दबदबा: मार्च में फहाद फासिल की दो फिल्में आ रही हैं। एक एक्टर के तौर पर 'कराटे चंद्रन' और दूसरी प्रोड्यूसर के तौर पर ‘प्रेमलु 2’।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन