Abhijeet Bhattacharya Requested PM Modi and Amit Shah to Bring Son Jai Back to India अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई PM मोदी से गुहार, दुबई में फंसा बेटा, बोले- प्लीज उसे वापस ले आइए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई PM मोदी से गुहार, दुबई में फंसा बेटा, बोले- प्लीज उसे वापस ले आइए

Abhijeet Bhattacharya: अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा यश भी जंग के हालातों में दुबई में फंस गया है और लीजेंडरी सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है। अभिजीत ने कई मंत्रालयों और विभागों को टैग किया है।

Wed, 4 March 2026 05:13 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई PM मोदी से गुहार, दुबई में फंसा बेटा, बोले- प्लीज उसे वापस ले आइए

बॉलीवुड के लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भारत सरकार से दुबई में फंसे उनके बेटे को वापस लाने की एक अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से अपने बेटे जय भट्टाचार्य को दुबई से सुरक्षित वापस लाने के लिए जल्द से जल्द कुछ मदद करने की मांग की है। इजराइल-ईरान जंग के बीच दुबई में बढ़ते तनाव और चल रहे युद्ध जैसे हालातों की वजह से जय वहां फंस गए हैं, जिसके चलते अभिजीत का परिवार काफी तनाव में है। अभिजीत भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी और फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर सरकार ने उनके बेटे की मदद की मांग की थी, हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी।

अभिजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा अपना दर्द

अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मिडिल ईस्ट में पैदा हुए संकट और अफरा-तफरी के बीच उनके बेटे का वहां फंसे होना पूरे परिवार के लिए बहुत तनावपूर्ण है। दशकों तक शाहरुख खान के गानों में उनकी आवाज बने रहे अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखा, ‘मेरा बेटा जय भट्टाचार्य वर्तमान में दुबई में फंसा हुआ है। मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से तहेदिल से विनती करता हूं कि वे उसके हालातों पर गौर करें और जल्द से जल्द उसकी सुरक्षित भारत वापसी पक्की करें।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉक्सिक की नई रिलीज से इन दो फिल्मों पर पड़ेगा असर? अब जून में होगा क्लैश

पीएम मोदी समेत कई मंत्रालयों को कर दिया टैग

अभिजीत ने अपनी इस इमोशनल पोस्ट के जरिए न केवल प्रधानमंत्री बल्कि गृह मंत्री अमित शाह और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को भी टैग किया। उन्होंने अधिकारियों और एयरलाइंस से मदद मांगते हुए लिखा, 'हम आपकी तत्काल सहायता की उम्मीद कर रहे हैं। कृपया उसे सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करें।' अभिजीत ने अपनी पोस्ट में एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और एमिरेट्स जैसी प्रमुख एयरलाइंस को भी टैग किया है ताकि उनके बेटे की वापसी के लिए रास्ता साफ हो सके। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने किसी वजह के चलते हर जगह से यह पोस्ट डिलीट कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान ने 18 करोड़ में खरीदा था बंगला मन्नत, आज कीमत होश उड़ा देगी
अभिजीत भट्टाचार्य की पोस्ट

90 के दशक की सुपरहिट आवाज रहे हैं अभिजीत

मालूम हो कि अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के उन सिंगर्स में से हैं, जिनकी आवाज ने 90 के दशक में धूम मचा दी थी। उनके 'एक चंचल शोख हसीना', 'ओले ओले' (ये दिल्लगी), 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का टाइटल ट्रैक और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'जरा सा झूम लूं मैं' जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं। फिलहाल उनके फैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर उनके बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच दुबई में भी हालात खराब हैं और तमाम सेलेब्रिटीज अलग-अलग देशों में फंस गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे थे किशोर कुमार के अंतिम पल, मौत से पहले कही बात निकली सच

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।