Korean Romantic Movie with Good IMDb rating on netflix A moment to remember whoes remake is saiyaara 8.1 IMDb रेटिंग वाली ये कोरियन फिल्म देखी है? हिंदी में बन चुका है इसका रीमेक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

8.1 IMDb रेटिंग वाली ये कोरियन फिल्म देखी है? हिंदी में बन चुका है इसका रीमेक

K Drama: कोरियन मूवीज देखते हैं? ये 8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली कोरियन रोमांटिक फिल्म देखी है? इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इसका हिंदी रीमेक भी सुपरहिट साबित हुआ था।

Thu, 25 Dec 2025 10:04 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
8.1 IMDb रेटिंग वाली ये कोरियन फिल्म देखी है? हिंदी में बन चुका है इसका रीमेक

नेटफ्लिक्स पर कोरिया की एक रोमांटिक मूवी है। ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी ट्रेंड में है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है। रोटन टोमेटोज ने इसे 90% दिए हैं। इतना ही नहीं, इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं इसके हिंदी रीमेक ने इंडियन बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ है। आपको याद है साल 2025 में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ आई थी? कथित तौर पर ‘सैयारा’ इसी फिल्म की हिंदी रीमेक है और इस वक्त दोनों फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हैं।

सैयारा

दोनों फिल्मों में क्या हैं अंतर?

‘सैयारा’ और ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ देखने वाले यूजर्स ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ को ज्यादा अच्छा बता रहे हैं। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, “‘सैयारा' रीमेक जरूर है, लेकिन ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ ज्यादा अच्छी है। ‘सैयारा’ से ज्यादा इमोशनल है और रिलेटेबल है इसलिए एक बार ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ जरूर देखनी चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “‘सैयारा’ को इंडियन ऑडियंस के हिसाब से बदला गया है, लेकिन इंडियन ऑडियंन को ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ पसंद आ रही है।”

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘सैयारा’ ने इंडिया में 337.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ कोरिया में साल 2004 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बनी थी। इतना ही नहीं, यह फिल्म जापान में भी हिट हुई थी। इसने वहां रिलीज हुईं पिछली सारी कोरियन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और साल 2005 के जापानी बॉक्स ऑफिस पर 19वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्शन ड्रामा फिल्म, 8.4 IMDb रेटिंग, अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं आप
ये भी पढ़ें:मूड लाइट कर देंगी ये फिल्में और सीरीज, 7.5 से कम नहीं है किसी की भी IMDb रेटिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।