Feel Good Movies and series with good IMDb rating on amazon prime video jiohotstar netflix मूड लाइट कर देंगी ये फिल्में और सीरीज, 7.5 से कम नहीं है किसी की भी IMDb रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मूड लाइट कर देंगी ये फिल्में और सीरीज, 7.5 से कम नहीं है किसी की भी IMDb रेटिंग

Movies With Good IMDb Rating: आइए आपको ऐसी 6 मूवीज और सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें देखने के बाद आपको मूड लाइट हो जाएगा। वीकेंड अच्छा हो जाएगा और स्ट्रेस दूर भाग जाएगा। ये सीरीज और फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर हैं।

Wed, 24 Dec 2025 10:46 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
मूड लाइट कर देंगी ये फिल्में और सीरीज, 7.5 से कम नहीं है किसी की भी IMDb रेटिंग

वीकेंड पर कुछ ऐसा देखने का मन है जो आपका स्ट्रेस कम कर दे और आपका मूड मस्त कर दे? बढ़िया! हमने आपके लिए ऐसी मूवीज और सीरीज की ही लिस्ट बनाई है। इन सभी मूवीज और सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 से ज्यादा है। इन्हें ओटीटी पर पसंद किया जा रहा है, लेकिन अभी भी इन मूवीज और सीरीज के बारे में कम लोगों को पता है।

तू है मेरा संडे (Tu Hai Mera Sunday)

IMDb रेटिंग - 7.7

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियोहॉटस्टार

इस फिल्म में पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो काफी रिलेटेबल है। आपने कभी सोचा है, मुंबई जैसे भीड़-भाड़ वाले शहर में, जहां घर भी छोटे-छोटे होते हैं वहां फुटबॉल खेलना कितना मुश्किल हो सकता है? इस फिल्म में भी यही दिखाया गया है।

Khosla Ka Ghosla

खोसला का घोसला (Khosla Ka Ghosla!)

IMDb रेटिंग - 8.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

ये कॉमेडी क्राइम फिल्म है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई आपकी प्रॉपर्टी हड़प ले, तो आप क्या करेंगे? इस फिल्म में भी यही दिखाया गया है। कमल खोसला की जमीन एक ठग हड़प लेता है, लेकिन फिर खोसला का बेटा और उसके दोस्त मिलकर उसे वापस पाने की कोशिश करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:K-Drama: ये हैं 7 अच्छी कोरियन वेब सीरीज, आखिरी वाली की 9.2 है आईएमडीबी रेटिंग

द लंचबॉक्स (The Lunchbox)

IMDb रेटिंग - 7.8

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो/ नेटफ्लिक्स

इरफान खान की फिल्म में रोमांस भी है और कॉमेडी भी। इस फिल्म में इरफान के साथ निम्रित कौर भी हैं। इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

Please Find Attached

प्लीज फाइंड अटैच्ड (Please Find Attached)

IMDb रेटिंग - 8.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियोहॉटस्टार

आयुष मेहरा, बरखा सिंह और वैभवी उपाध्याय इस सीरीज में लीड रोल में हैं। इस सीरीज में दो ऐसे मिलेनियल्स की कहानी दिखाई गई है जो मुंबई में अपने काम और पर्सनल जिंदगी के बीच बैलेंस बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की 6 बेस्ट मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, 8.1 है एक की आईएमडीबी रेटिंग

दिल बेकरार (Dil Bekaraar)

IMDb रेटिंग - 7.5

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियोहॉटस्टार

1980 के दशक की दिल्ली में सेट इस सीरीज में इंग्लिश न्यूजरीडर की मुलाकात एक पत्रकार से होती है। दोनों के बीच क्लैश और रोमांस लोगों का मनोरंजन करते हैं।

Potluck

पॉटलक (Potluck)

IMDb रेटिंग - 7.5

ओटीटी प्लेटफॉर्म - सोनी लिव

पॉटलक एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है। इसमें आज के समय के परिवार की सच्ची तस्वीर दिखाई गई है। इसमें न तो ज्यादा मेलोड्रामा है और न ही घिसे-पिटे सीन। कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों के साथ एक खुशहाल और मजबूत रिश्ता बनाना चाहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।