एक्शन ड्रामा फिल्म, 8.4 IMDb रेटिंग, अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं आप
Action Drama Movie With Good IMDb Rating: आइए आपको एक ऐसी एक्शन ड्रामा फिल्म के बारे में बताते हैं जो यूट्यूब पर है और जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 से ज्यादा है।

एक्शन ड्रामा फिल्म है। साउथ की है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी और आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म कुल 22 अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। खास बात है कि ये मूवी फ्री में अवेलेबल है। आपको इसके लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है।
फिल्म का नाम
इस फिल्म का नाम 'असुरन' है। ये तमिल भाषा में बनी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वेट्रिमारन ने किया है। इसमें लीड रोल धनुष ने प्ले किया है और ये फिल्म जातिवाद, जमीन विवाद और सामाजिक अन्याय पर आधारित है। धनुष के अलावा इसमें मंजू वारियर, प्रकाश राज, पवन, पशुपति और ए. वेंकटेश जैसे सितारे भी हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शिवसामी (धनुष) और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। शिवसामी एक गरीब किसान है और अपने परिवार के साथ छोटे से गांव में रहता है। शिवसामी के दो बेटे हैं- बड़े बेटे का नाम मुरुगन और छोटे का नाम चिदंबरम है। उसकी एक बेटी भी है। शिवसामी की जिंदगी तब बदलती है जब एक ऊंची जाति का जमींदार उसकी जमीन पर हड़पने की कोशिश करता है। शिवसामी का बड़ा बेटा मुरुगन निडर और गुस्सैल है। जमीन विवाद में वह जमींदार के लोगों से भिड़ जाता है और उसे मार दिया जाता है। शिवसामी बदला लेने की बजाए कानून पर सहारा लेता है, लेकिन छोटा बेटा चिदंबरम जाकर जमींदार की हत्या कर देता है। कहानी बड़ा मोड़ तब लेती है, जब शिवासामी को अपने पुराने रूप में लौटना पड़ता है।
बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
फिल्म 'असुरन' में धनुष ने शानदार एक्टिंग की है। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
किस ओटीटी पर है ये फिल्म?
अगर आप इस मूवी को देखना चाहते हैं, तो आप इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को यूट्यूब पर अच्छी क्लालिटी में देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन