Good Movies on OTT Must watch on Weekend streaming on Netflix ये 5 फिल्में लोग अपने दोस्तों को कर रहे हैं रेकमंड, लिस्ट में एक हॉरर फिल्म का भी नाम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ये 5 फिल्में लोग अपने दोस्तों को कर रहे हैं रेकमंड, लिस्ट में एक हॉरर फिल्म का भी नाम

OTT Weekend Watch: हमने 5 फिल्मों की लिस्ट बनाई है जिन्हें लोग अपने दोस्तों को सबसे ज्यादा रेकमंड कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक हॉरर फिल्म भी है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।

Wed, 24 Dec 2025 06:34 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
ये 5 फिल्में लोग अपने दोस्तों को कर रहे हैं रेकमंड, लिस्ट में एक हॉरर फिल्म का भी नाम

वीकेंड का मजा दोगुना करने के लिए हमने कुछ लोगों से उनकी फेवरेट फिल्म पूछी। हमने उनसे पूछा कि उन्हें हाल ही में ऐसी कौन-सी फिल्म पसंद आई है जिसे वे रेकमंड करना चाहते हैं और इस प्रक्रिया की वजह से हमें 5 बिल्कुल अलग फिल्में मिलीं। नीचे हमने इन फिल्मों के नाम और वो किस ओटीटी पर हैं ये लिखा है। आप पढ़िए और देखिए कहीं आपने कोई फिल्म मिस तो नहीं कर दी।

आवेशम (Aavesham)

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियो हॉटस्टार

आवेशम एक मलयालम फिल्म है। इसमें फहाद फासिल हैं। इस फिल्म की कहानी बेंगलुरु में रहने वाले तीन लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है जो कॉलेज में बुली करने वालों से बदला लेने के लिए एक लोकल गैंगस्टर से दोस्ती करते हैं। इस फिल्म को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था और 156 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदी में है ये हॉरर फिल्म, IMDb रेटिंग 7, जियोहॉटस्टार कर सकते हैं स्ट्रीम

कांथा (kaantha)

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

ये क्राइम ड्रामा फिल्म 12 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर आई है। इस फिल्म में दुलकर सलमान ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि 1950 के दशक में मद्रास में मशहूर डायरेक्टर अय्या और फिल्म स्टार टी. के. महादेवन के बीच झगड़ा होता है और फिर एक मर्डर हो जाता है। इंस्पेक्टर देवराज इस मामले की जांच करते हैं, जिसमें महादेवन और अय्या दोनों संदिग्ध होते हैं।

इडली कढ़ाई (Idli Kadai)

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

धनुष की ये फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसके पापा गांव में इडली बेचते हैं और वह पढ़ने के लिए अपने माता-पिता से झगड़ा करके फॉरेन जाता है। आप ये फिल्म अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

मारीसन (Maareesan)

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

ये साल 2025 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक चोर और अल्जाइमर पेशेंट की दोस्ती हो जाती है। ये भी फहाद फासिल की फिल्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:K-Drama: ये हैं 7 अच्छी कोरियन वेब सीरीज, आखिरी वाली की 9.2 है आईएमडीबी रेटिंग

ड्रैग मी टू द हेल (Drag me to the hell)

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

ये है हॉरर फिल्म है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि बैंक में काम करने वाली एक लड़की अपने प्रमोशन के चक्कर में एक बुजुर्ग की मदद करने से इनकार कर देती है और फिर जो होता है वो देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।