when amitabh bachchan refused to work with kishore kumar read here अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के मुंह पर कर दिया था साथ काम करने से मना, कहा-100 जन्म में नहीं करूंगा
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के मुंह पर कर दिया था साथ काम करने से मना, कहा-100 जन्म में नहीं करूंगा

अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के मुंह पर कर दिया था साथ काम करने से मना, कहा-100 जन्म में नहीं करूंगा

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक बार मशहूर सिंगर किशोर कुमार के मुंह पर उनके साथ काम नहीं करने की बात कह दी थी। अमिताभ ने कहा था ‘मैं आपके साथ 100 जन्म में कभी काम नहीं करूंगा। जानिए पूरा किस्सा।

Usha ShrivasTue, 8 July 2025 09:45 AM
1/10

अमिताभ बच्चन और किशोर कुमार

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों की अगर कभी गिनती होगी तो उस लिस्ट में सिंगर किशोर कुमार टॉप लोगों में शामिल होंगे। सिंगिंग के साथ उन्होंने अपनी अदायगी से भी ऑडियंस को दीवाना बनाया। बड़े-बड़े कलाकार किशोर दा के साथ काम करने के लाइट तरसते थे। लेकिन अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के मुंह पर उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था।

2/10

इज्जत करते थे दोनों

किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। कई शानदार और यादगार गाने आज भी सुने जाते हैं। दोनों के बीच विवाद का भी किस्सा सामने आया था। लेकिन दोनों कलाकार के रूप में एक दूसरे की इज्जत करते थे।

3/10

किशोर की एक्टिंग का जादू

किशोर कुमार अपनी सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी माहिर थे। 60 और 70 के दशक की उनकी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से कई दिग्गज एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया। सुनील दत्त जैसे कलाकार उन्हें अपना गुरु मानने लगे थे।

4/10

सब पर पड़े भारी

ऐसा कहा जाता था कि किशोर कुमार जिस भी दूसरे हीरो के साथ स्क्रीन पर नजर आते थे, वो अपनी परफॉरमेंस के आगे किसी और की तरफ ध्यान ही नहीं जाने देते थे। उनकी शानदार एक्टिंग सभी पर भारी पड़ती थी।

5/10

किशोर की फिल्में

किशोर कुमार ने पड़ोसन, प्यार दीवाना, चलती का नाम गाड़ी, दो दुनी चार, आंसू और मुस्कान जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से कमाल किया। बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे।

6/10

राजेश खन्ना के लिए गाए गाने

एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना कम कर दिया और राजेश खन्ना जैसे एक्टर्स के लिए गाना गाने लगे। उनके सभी गाने लगभग सुपरहिट ही रहते।

7/10

अमिताभ की एक्टिंग से प्रभावित

लेकिन एक ऐसा भी समय आया जब उस समय के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एक्टिंग देखकर किशोर कुमार की वापस से एक्टिंग में रूचि जाग गई। उस समय दोनों की मुलाकात एक फिल्म स्टूडियो में हुई थी।

8/10

अमिताभ के साथ काम करने की इच्छा

किशोर कुमार ने अमिताभ से कहा ‘अमित वैसे तो मैंने एक्टिंग करना छोड़ दिया है। लेकिन तुम्हारी एक्टिंग देख मेरी दिल की ख्वाइश है कि मैं भी तुम्हारे साथ एक फिल्म में काम करूं’।

9/10

अमिताभ ने जोड़ लिए हाथ

ये सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने हाथ छोड़ लिए। उन्होंने किशोर कुमार से कहा, ‘दादा मैं ही एक बचा था बर्बाद करने के लिए। आपके साथ मैं 100 जन्म में नहीं काम कर सकता।’

10/10

500 अमिताभ आपके सामने कुछ नहीं

ये सुनने के बाद किशोर कुमार हैरान थे। अमिताभ ने आगे कहा, ‘आप जो सिंगिंग में एक्टिंग करते हो वो एक्सप्रेशन देने में मेरी जान निकल जाती है। आपके जैसा एक्टर दूसरा पैदा नहीं होगा। मेरे जैसे 500 अमिताभ आपके सामने कुछ नहीं। मैं आपके साथ पिक्चर नहीं कर सकता’। ये किस्सा गीतकार समीर अनजान ने अपने एक टीवी शो में बताया था.