Kishore Kumar Call Wife Madhubala He Is Only My Best Friend Girlfriend KNow Her Personal Professional LIfe Unknown Facts वो मेरे दोस्त दिलीप कुमार की गर्लफ्रेंड है...मधुबाला के लिए किशोर कुमार ने कही थी ये बात, फूट-फूटकर रोती थीं एक्ट्रेस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

वो मेरे दोस्त दिलीप कुमार की गर्लफ्रेंड है...मधुबाला के लिए किशोर कुमार ने कही थी ये बात, फूट-फूटकर रोती थीं एक्ट्रेस

 दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद मधुबाला के जीवन में किशोर कुमार की एंट्री हुई। एक तरफ मधुबाला, दिलीप कुमार से ब्रेकअप के दर्द को झेल रही थीं। ऐसे में उनके लिए मस्तमौला किशोर का साथ उन्हें इस दर्द से बाहर निकालने में किसी बड़े सहारे से कम नहीं थे।

Thu, 2 April 2026 03:41 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
वो मेरे दोस्त दिलीप कुमार की गर्लफ्रेंड है...मधुबाला के लिए किशोर कुमार ने कही थी ये बात, फूट-फूटकर रोती थीं एक्ट्रेस

मधुबाला 50-60 के दशक की हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। मधुबाला ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भी मधुबाला की खूबसूरती को कोई दूसरी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाई है। 14 फरवरी, 1933 को जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था। मधुबाला ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं। पर्दे पर सालों तक राज करने वाली मधुबाला की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी जिंदगी में प्यार, फिर जुदाई, शादी और दर्दनाक मौत सब कुछ रहा। लेकिन उनके लिए वो पल मौत से ज्यादा दर्दनाक था जब उनके पति किशोर कुमार ने उन्हें आखिरी वक्त में समय नहीं दिया और उन्होंने खुद को बिल्कुल अकेला महसूस किया।

फिल्म के सेट पर हुई थी किशोर से मुलाकात

दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद मधुबाला के जीवन में किशोर कुमार की एंट्री हुई। एक तरफ मधुबाला, दिलीप कुमार से ब्रेकअप के दर्द को झेल रही थीं। ऐसे में उनके लिए मस्तमौला किशोर का साथ उन्हें इस दर्द से बाहर निकालने में किसी बड़े सहारे से कम नहीं थे। साल 1950 में मधुबाला की मुलाकात हुई किशोर कुमार से। इन दोनों की मुलाकात फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' के सेट पर हुई। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म के दौरान हर पल मर रही थीं मधुबाला, मुंह से आता था खून और दिलीप कुमार...

मधुबाला का सबसे सरप्राइजिंग डिसीजन

1960 को मधुबाला के जीवन का सबसे हैरान वाला साल माना जाता है, जब उन्होंने तय किया कि वो किशोर कुमार से शादी करेंगी। एक्ट्रेस नदीरा ने कहा था, 'हे भगवान मधु तू क्या कर रही है?' कई लोगों का मानना था कि एक्ट्रेस का ये डिसीजन काफी गलत था। लेकिन मधुबाला ने ये फैसला इसलिए लिया क्यों कि वे बस अपने हार्टब्रेक से निकलना चाहती थीं।

वो मेरे लिए सिर्फ दिलीप कुमार की प्रेमिका थीं

वहीं, दूसरी तरफ किशोर कुमार एक जीनियस एक्टर जरूरत थे, लेकिन वो इमोशनली इतने स्ट्रॉन्ग नहीं थे कि एक बीमार महिला को संभाल सकें। किशोर कुमार ने फिल्मफेयर के इंटरव्यू में खुद बताया था, 'मैं मधुबाला से प्यार नहीं करता था। सच तो ये था कि वो मेरे लिए सिर्फ मेरे दोस्त दिलीप कुमार की प्रेमिका थीं।' हालांकि, मधुबाला के पिता को भी ये रिश्ता पसंद नहीं था, लेकिन उनके अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो इस बारे में आवाज उठा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की वजह से अधूरी रह गई मधुबाला और दिलीप कुमार की मोहब्बत

मधुबाला से परेशान हो गए थे किशोर

वहीं, दूसरी तरफ मधुबाला की तबियत बिगड़ती गई और वो किशोर कुमार के साथ इलाज के लिए लंदन गईं। मधुबाला के दिल में छेद था और उनकी कंडीशन उस स्टेज पर पहुंच गई थीं, जहां सर्जरी पॉसिबल तो थी, लेकिन वो सक्सेसफुल होगी या नहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं थी। इस सिचुएशन को किशोर कुमार भी हैंडल नहीं कर पाए। उल्टा वो अपने भाई अशोक कुमार से शिकायत करते थे कि मधुबाला मुझसे बहुत लड़ती है। वो ये नहीं समझ पाए कि वो जिस हालात वो गुजर ही हैं उनका ये बर्ताव उनकी बीमारी की वजह से है।

फिर से शुरू करें जिंदगी

ऐसे में मधुबाला नौशाद के पास जाती और फूट-फूटकर रोतीं। नौशाद उन्हें सलाह देते कि वो क्यों न इस रिश्ते को तोड़कर अपनी जिंदगी को फिर से एक नए सिरे से शुरू करें। उस वक्त मधुबाला ने कहा, 'जब कश्ती साबित-ओ-सालिम थी साहिल की तमन्ना किसको थी, अब ऐसी शिकस्ता कश्ती पर साहिल की तमन्ना कौन करे।' इसके बाद मधुबाला अपने घर वापस चली गयी और अगले कुछ साल वो इसी घर में रहीं। वो वॉक पर नहीं जाती थीं और वो घर में ही कैद हो गईं। ऐसी अफवाहें आने लगीं कि उनकी सुंदरता अब खत्म हो गई। इसके बाद 23 फरवरी 1969 को उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबाला को सरकार ने दी थी बंदूक रखने की इजाजत, एक्ट्रेस संग हुई थी ऐसी घटना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।