Madhubala And Dilip Kumar Last Film Mughal E Azam Actress Not Well During Shooting And Actor Ignore Her इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पल-पल मर रही थीं मधुबाला, मुंह से आता था खून और दिलीप कुमार...
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस फिल्म की शूटिंग के दौरान पल-पल मर रही थीं मधुबाला, मुंह से आता था खून और दिलीप कुमार...

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पल-पल मर रही थीं मधुबाला, मुंह से आता था खून और दिलीप कुमार...

मधुबाला को जिस समय सबसे ज्यादा दिलीप कुमार के सहारे की जरूरत थी वो ही उनसे दूर थे। वो सेट पर आते और काम करके चले जाते।

Priti KushwahaSun, 29 March 2026 04:23 PM
1/9

आखिरी बार इस फल्म में नजर आए थे मुधबाला-दिलीप कुमार

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मधुबाला ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भी मधुबाला की खूबसूरती को कोई दूसरी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाई है। मधुबाला 50-60 के दशक की  हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं।

2/9

मधुबाला का असली नाम है मुमताज जहां देहलवी

14 फरवरी 1933 को जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था। मधुबाला ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं।

3/9

जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी

मधुबाला की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। रोमांस से लेकर मौत के लिए जंग लड़ने तक मधुबाला के जीवन में सब कुछ देखने को मिला।

4/9

दिलीप कुमार, मधुबाला

मधुबाला ने दिलीप कुमार से बेइंतहा मोहब्बत की, लेकिन उनका ये प्यार अधूरा रह गया। दिलीप कुमार संग उनकी लवस्टोरी का इतना बुरा अंत होगा ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

5/9

आखिरी फिल्म मुगल-ए-आजम

मधुबाला और दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म 'मुगल-ए-आजम' थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। दिलीप कुमार सेट पर आते और शूटिंग खत्म करके बिना मधुबाला से बात किए चले जाते थे।

6/9

पल-पल मर रही थीं मधुबाला

दिलीप कुमार की ये बेरुखी मधुबाला के अंदर ही अंदर और तोड़ रही थी। वो 'मुगल-ए-आजम' की शूटिंग के दौरान पल-पल मर रही थीं। उनकी हार्ट की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि खांसते-खांसते उनके मुंह से खून निकलता था, लेकिन वो किसी भी सीन के लिए मना नहीं करती थीं।

7/9

डॉक्टर के मना करने पर भी किया ये सीन

फिल्म का एक सीन जिसमें मधुबाला को भारी जंजीरों से बांधा गया था, उसके करने के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें साफ चेतावनी दी थी कि इन जंजीरों की वजह से और स्टूडियो लाइट्स की गर्माहट की वजह से उनकी हालत खराब हो सकती है। लेकिन उन्होंने इसके बावजूद इस सीन को किया।

8/9

अकेली पड़ गई थीं मधुबाला

मधुबाला को जिस समय सबसे ज्यादा दिलीप कुमार के सहारे की जरूरत थी वो ही उनसे दूर थे। वो सेट पर आते और काम करके चले जाते। इसे बाद जब ये फिल्म मराठा मंदिर में प्रिमियर हुई तो मानों ये एक रॉयल इवेंट था।

9/9

प्रीमियर के दिन अस्पताल में थीं अनारकली

हाथी पर फिल्म का प्रिंट लाया गया। वहीं, वो एक्ट्रेस जिसने अनारकली का किरदार निभया वो अस्पताल में बीमार पड़ी थी। इसी की वजह से वो प्रीमियर पर भी नहीं जा सकी। इसी के साथ 'मुगल-ए-आजम' दिलीप कुमार और मधुबाला की ये आखिरी फिल्म रही।