Box Office Collection Day 1: किस किसको प्यार करूं 2 की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office: किस किसको प्यार करूं 2 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म ने अबतक 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

किस किसको प्यार करूं 2 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। फिल्म ने अबतक 1.76 करोड़ की कमाई कर ली है। कपिल शर्मा की ये फिल्म साल 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल है। किस किसको प्यार करूं बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब देखना है फैंस कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2 को कितना प्याप देते हैं।
किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk.com की मानें तो किस किसको प्यार करूं 2 ने पहले दिन 1.75 करोड़ की कमाई की है। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत 0.01 करोड़ से हुई है। इस तरह फिल्म ने अबतक 1.76 करोड़ की कमाई की है।
किस किस को प्यार करूं का पहले दिन का कलेक्शन
किस किसको प्यार करूं के पहले दिन की कमाई की बात करें तो उस फिल्म ने पहले दिन ही 10.2 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 8.6 करोड़ की कमाई की थी। कपिल शर्मा को किस किसको प्यार करूं ने भारत में 49. 98 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे
किस किसको प्यार करूं 2 की बात करें तो इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिएक्शन मिला है। फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा ऋधा चौधरी, आयशा खान, पारुल गुलाटी, मनजोत सिंह, हीरा वारनिया, गोवर्धन असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, सुशांत सिंह और विपिन शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन