Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Kapil Sharma Ayesha Khan Tripti Dimri Manjot Singh Fees Revealed Budget and other details किस किसको प्यार करूं 2 में किसे मिले कितने पैसे? कपिल की फीस सुन हो जाएंगे हैरान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

किस किसको प्यार करूं 2 में किसे मिले कितने पैसे? कपिल की फीस सुन हो जाएंगे हैरान

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Fees: कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में आज यानी 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए किसने ली कितनी फीस। 

Fri, 12 Dec 2025 12:37 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
किस किसको प्यार करूं 2 में किसे मिले कितने पैसे? कपिल की फीस सुन हो जाएंगे हैरान

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 आज यानी 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कपिल शर्मा, आयशा खान, पारुल गुलाटी, मनजोत सिंह और त्रधा चौधरी जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह एक रोमांटिक सिटकॉम फिल्म है। किस किसको प्यार करूं 2 कपिल की साल 2015 में आई फिल्म किस किस को प्यार करूं का सीक्वल है। आइए जानते हैं किस किसको प्यार करूं 2 के लिए किसने कितनी ली फीस।

कितनी है कपिल शर्मा की फीस?

timesnowhindi.com की मानें तो कपिल शर्मा इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए तीन करोड़ लिए हैं। फिल्म में मनजोत सिंह को 50 से 70 लाख की फीस दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब रिलीज होगी किस किसको प्यार करूं 2? बिग बॉस वाली आयशा समेत ये सितारे आएंगे नजर

हिरोइनों में किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?

हिरोइनों की बात करें तो इस फिल्म में बिग बॉस फेम आयशा खान नजर आएंगी। आयशा खान को इस फिल्म में 15 से 30 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं, त्रिधा चौधरी ने फिल्म के लिए 40 से 60 लाख रुपये लिए हैं। वरीना हुसैन ने इस फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये लिए हैं। पारुल गुलाटी की बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्हें 40 से 60 लाख रुपये मिले हैं।

किसने डायरेक्ट की है किस किसको प्यार करूं 2?

किस किस को प्यार करूं 2 को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट की है। वहीं, फिल्म को रत्न जैन, गणेश जैन, अब्बास-मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 24 मिनट का है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।