Kis Kisko Pyaar Karoonn 12 Dec Twitter Review Kapil Sharma Ayesha Khan Film Disaster Read these before watching in hall 'डिजास्टर' है कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2? फिल्म देखने से पहले पढ़ें एक्स रिव्यूज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'डिजास्टर' है कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2? फिल्म देखने से पहले पढ़ें एक्स रिव्यूज

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 X Review: कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी ये फिल्म देखने का प्लान बता रहे हैं तो आपको ये एक्स रिव्यूज जरूर पढ़ने चाहिए। 

Fri, 12 Dec 2025 01:33 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'डिजास्टर' है कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2? फिल्म देखने से पहले पढ़ें एक्स रिव्यूज

2015 में रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में आज यानी 12 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरे नजर आए हैं। किस किसको प्यार करूं 2 एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं को बहुत प्यार मिला था। अब किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको फिल्म का एक्स रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म देखने से पहले ये रिव्यूज आप जरूर पढ़ लें।

कपिल की हो रही तारीफ

किस किसको प्यार करूं 2 को एक्स पर मिलेजुले रिव्यू मिले हैं। एक यूजर ने लिखा- किस किसको प्यार करूं 2 शुरू से आखिर तक कपिल शर्मा शो है। कपिल पूरी फिल्म को अपने कंधे पर उठाए नजर आते हैं। मनजोत सिंह भी फिल्म अच्छी पंचलाइन देते नजर आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस किसको प्यार करूं 2 में किसे मिले कितने पैसे? कपिल की फीस सुन हो जाएंगे हैरान

और भी अच्छी हो सकती थी फिल्म

एक दूसरे यूजर ने लिखा- किस किसको प्यार करूं 2 के लिए दो मिनट का मौन जो धुरंधर के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। एक ने लिखा- फिल्म में कॉमेडी है। हालांकि, ये फिल्म और भी अच्छी हो सकती थी।

फिल्म में है हल्की-फुल्की कॉमेडी

फिल्म की बुराई करते हुए एक यूजर ने लिखा- किस किसको प्यार करूं 2 एक आउटडेटेड फिल्म है। ये फिल्म एक परफेक्ट उदाहरण है कि कैसे किसी फिल्म को बर्बाद किया जा सकता है। एक ने लिखा- पहले हाफ में किस किसको प्यार करूं 2 डिजास्टर है। कपिल शर्मा को अपने शोज तक ही सीमित रहना चाहिए। एक ने लिखा- किस किसको प्यार करूं 2 पुराने फॉर्मूले पर बनी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे

किस किसको प्यार करूं 2 की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह, पारुल गुलाटी, आयशा खान, ऋधा चौधरी, हीरा वारनिया, गोवर्धन असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी को डायरेक्ट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।