Why Chennai Express First Four Day Shoot Had to be ReShoot Deepika Padukone was the Reason दोबारा करनी पड़ी थी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग, फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण थीं वजह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दोबारा करनी पड़ी थी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग, फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण थीं वजह

Chennai Express: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस सुपरहिट रही थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म का एक हिस्सा मेकर्स को दोबारा से शूट करना पड़ा था। जानिए इसकी वजह।

Mon, 29 Dec 2025 02:11 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
दोबारा करनी पड़ी थी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग, फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण थीं वजह

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की साल 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। तकरीबन 112 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 424 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म को लेकर इतने सीरियस थे कि कुछ 4 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करने के बाद उन्होंने दोबारा से वो सारी शूटिंग दोबारा से की थी। लेकिन सवाल यह है कि रोहित शेट्टी को ऐसा करना ही क्यों पड़ा?

क्यों दोबारा करनी पड़ी पूरी शूटिंग?

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने दीपिका के साथ शूट करना शुरू किया। चार दिनों तक हमने शूट किया और चौथे दिन उसने वो एक्सेंट लेना शुरू किया और वो काफी सहज होने लगी। तो चौथे दिन जाकर हमें लगा कि अब हमें वो फील मिल रहा है जो मूवी में चाहिए। यहां तक कि शाहरुख खान सर को भी यही बात लगी कि हां, अब सही जा रहा है। तो हमने वो पिछले चार दिनों की फिल्म दोबारा से शूट की। और फिर वो उस सबको एन्जॉय करने लगी। यही वजह है कि वो सब आपको फिल्म में एक अलग ही लेवल पर दिखाई पड़ता है।"

क्या है 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने दादा जी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए रामेश्वरम जा रहा है, लेकिन ट्रेन में वह सफर के दौरान वह एक डॉन की बेटी के चक्कर में पड़ जाता है। कहानी में असली ट्विस्ट यहीं से आता है और फिर जब वो इस लड़की के गांव पहुंचता है तो फिर शादी से लेकर और बहुत सारे ड्रामे होते हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे और कटप्पा का रोल प्ले कर चुके सत्यराज ने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म को IMDb पर भी पॉजिटिव रेटिंग मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गदर की शूटिंग में वो VFX नहीं था, लोग फेंकने लगे थे सचमुच के पत्थर

मालूम हो कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' साथ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म नहीं है। दोनो ने साथ में पहली बार फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और तभी से शाहरुख दीपिका की जोड़ी कुछ सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाने लगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।