Golmaal Four Actors Rejected this Role before Tusshar Kapoor also Arshad Warsi Casting गोलमाल में पहले 4 एक्टर्स ने ठुकरा दिया था यह रोल, तुषार कपूर ने करने से पहले पूछा था यह सवाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोलमाल में पहले 4 एक्टर्स ने ठुकरा दिया था यह रोल, तुषार कपूर ने करने से पहले पूछा था यह सवाल

Golmaal: रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल के हर एक्टर की अपनी अलग पहचान है, लेकिन क्या आप इस किरदार के बारे में जानते हैं जिसे कई एक्टर्स ने ठुकरा दिया था, फिर जब तुषार कपूर ने किया तो जादू हो गया।

Mon, 29 Dec 2025 02:53 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
गोलमाल में पहले 4 एक्टर्स ने ठुकरा दिया था यह रोल, तुषार कपूर ने करने से पहले पूछा था यह सवाल

साल 2006 में बनी फिल्म 'गोलमाल' में अरशद वारसी और तुषार कपूर का किरदार आपको आज भी याद होगा। इस फ्रेंचाइजी के ये दोनों सबसे ज्यादा हंसाने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों ही एक्टर्स की फिल्म में कास्टिंग बड़े नाटकीय ढंग से हुई थी। एक तरफ जहां तुषार कपूर वाले रोल के लिए पहले कई एक्टर्स मना कर चुके थे, वहीं अरशद वारसी को फिल्म में लास्ट मोमेंट पर लाया गया, क्योंकि मुन्ना भाई 2 की वजह से उनकी डेट्स ही नहीं मिल पा रही थी।

'तुषार हमारी तीसरी-चौथी चॉइस था'

फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया, "तुषार कपूर हमारी तीसरी या चौथी चॉइस था। उससे पहले तीन-चार लोगों ने उस रोल को मना कर दिया था।" रोहित शेट्टी ने बताया कि ज्यादातर लोग इस रोल के लिए मना कर देते थे क्योंकि उसके फिल्म में कोई डायलॉग्स ही नहीं थे। रोहित शेट्टी ने बताया कि इस किरदार के लिए मना करते हुए एक्टर्स उनसे कहा करते थे कि एक तो इस किरदार के कोई डायलॉग्स नहीं हैं, ऊपर से पहले ही फिल्म में तीन-चार एक्टर्स मौजूद हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गदर की शूटिंग में वो VFX नहीं था, लोग फेंकने लगे थे सचमुच के पत्थर

तुषार ने कहा था- आप संभाल लोगे ना?

रोहित ने बताया कि लोग उनसे इस रोल के बारे में बात करते हुए पूछा करते थे कि आखिर इस किरदार के जरिए मैं अलग कैसे दिखूंगा? रोहित शेट्टी ने कहा, "वो सभी लोग गलत नहीं थे, क्योंकि स्क्रिप्ट में क्या सुनाता मैं। तो फिर नीरज वोहरा का यह आइडिया था कि तू तुषार को सुनाकर देख।" जब रोहित शेट्टी ने जाकर तुषार कपूर को फिल्म 'गोलमाल' की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने डायरेक्टर में भरोसा दिखाया और कहा, "आप संभाल लोगे ना? क्योंकि फिल्म में मेरे कोई डायलॉग्स नहीं हैं। मैंने कहा हां।"

यूं हुई थी अरशद वारसी की कास्टिंग

रोहित शेट्टी ने बताया, "तब जाकर हमने इस तरह तुषार को कास्ट किया। और अरशद वारसी का भी यही हुआ था। मुझे लगता है तब मुन्ना भाई 2 बन रही थी और उसका शेड्यूल कैंसिल हो गया था।" इस तरह अरशद के पास वक्त था और वह रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म सीरीज गोलमाल का हिस्सा बने। बता दें कि गोलमाल के अभी तक कुल चार पार्ट आ चुके हैं और अगले का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अभी तक कई बड़े-बड़े एक्टर्स इस फिल्म से जुड़ चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों दोबारा करनी पड़ी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग, लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।