kd the devil nora fatehi Sanjay dutt controversial song sarke sarke chunar removed from youtube after trolling बवाल के बाद यूट्यूब से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, ‘अश्लील’ लिरिक्स पर हुई थी ट्रोलिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बवाल के बाद यूट्यूब से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, ‘अश्लील’ लिरिक्स पर हुई थी ट्रोलिंग

नोरा फतेही के बवाली गाने सरके सरके की जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद यूट्यूब से गाना हटा दिया गया है। गाने की आपत्तिजनक लिरिक्स का काफी विरोध हो रहा था। इस गाने में नोरा के साथ संजय दत्त भी थे।

Tue, 17 March 2026 11:38 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बवाल के बाद यूट्यूब से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, ‘अश्लील’ लिरिक्स पर हुई थी ट्रोलिंग

केडी द डेविल में नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने की जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने की लिरिक्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। गाना 16 मार्च तक यूट्यूब पर था। कमेंट सेक्शन में लोग गाने की लिरिक्स को अश्लील बता रहे थे। गाने को बैन करने की मांग हो रही थी। 17 फरवरी की सुबह इस गाने का ऑफिशियल हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा लिया गया है।

गाने के बोल पर बवाल

नोरा फतेही पर फिल्माया गया केडी द डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके, दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाया है। वजह थी इसकी डबल मीनिंग लिरिक्स। नोरा के इस आइटम नंबर में संजय दत्त भी साथ थे। वह बीच-बीच में बोलते हैं, खलनायक हूं मैं। गाने को लिखा था रकीब आलम ने। गाने के बोल कुछ इस तरह थे... सरके सरके, चुनर तेरी सरके, सरके सरके, चुनर तेरी सरके; खलनायक हूं मैं। पहले उठाले, अंदर वो डाले, नीचे एक बूंद न गिराए...नोरा इस गाने में शराब की बात कर रही थीं। गाना रिलीज होने के बाद वायरल हुआ और इसकी लिरिक्स पर जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के वो 7 गाने जिन्हें सुनकर आ जाएगी शरम; बोल इतने अश्लील,लगेगा लिखे किसने

लोगों का भड़का गुस्सा

गाने पर कई लोगों की आपत्ति थी। नैशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानून गो ने सवाल उठाया था कि सभ्य परिवार के साथ बैठकर ये गाना कौन देख सकता है? सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर ट्वीट किया था कि कॉमर्शियल सॉन्ग राइटिंग कितनी नीचे गिर गई है। यूट्यूब पर कई लोग विरोध में कमेंट लिख रहे थे कि यह गाना डबल मीनिंग नहीं सीधे से अश्लील ही है। कुछ लोगों ने केडी के इस गाने की तुलना भोजपुरी गानों से की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित के वो टॉप 7 गाने जिस पर आज भी डांस करती हैं लड़कियां

बादशाह के गाने पर बवाल

सिंगर बादशाह के गाने टटीरी पर भी रीसेंटली काफी बवाल हो चुका है। गाने के बोल और इसमें स्कूल ड्रेस में लड़कियों को लेना बादशाह पर भारी पड़ गया। विरोध के बाद उन्हें गाना यूट्यूब से हटाना पड़ा और वह कानूनी पचड़ों में भी फंस गए हैं। उन्हें बाल आयोग, महिला आयोग हर जगह से नोटिस पहुंचे हैं साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पोस्ट भी वायरल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, कहा- अगली बार गोली माथे में मारेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।