kartik aaryan song saat samundar par background dancers connected to pakistan read कार्तिक के साथ ‘सात समुंदर' गाने में दिख रहे बैकग्राउंड डांसर्स को पहचाना? पाकिस्तान से है कनेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कार्तिक के साथ ‘सात समुंदर' गाने में दिख रहे बैकग्राउंड डांसर्स को पहचाना? पाकिस्तान से है कनेक्शन

कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं मेरा तू मेरी का एक गाना सात समुंदर पार ऑडियंस को पसंद नहीं आया था। लेकिन क्या आप इस गानेमें कार्तिक के साथ बैकग्राउंड डांसर्स को पहचानते हैं? याद कीजिए इन डांसर्स को आपने देखा है।

Mon, 12 Jan 2026 05:46 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
कार्तिक के साथ ‘सात समुंदर' गाने में दिख रहे बैकग्राउंड डांसर्स को पहचाना? पाकिस्तान से है कनेक्शन

हाल में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रिलीज हुई थी। इस लव स्टोरी में खूब रोमांस और ड्रामा था। इसके साथ ही फिल्म का म्यूजिक भी खबरों में बना रहा। फिल्म में एकाध रीमेक गाने भी हैं जिन्हें ऑडियंस ने खास पसंद नहीं किया। एक गाना है सात समुंदर पार। इस गाने में कार्तिक आर्यन ब्लैक सूट में नजर आते हैं और शांत म्यूजिक वाले इस गाने पर कंटेम्पररी डांस करने लगते हैं। इस गाने के बैकग्राउंड में कई और आर्टिस्ट एक्टर के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप इन बैकग्राउंड डांसर्स को पहचाने?

क्विक स्टाइल डांस ग्रुप

कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा तू मेरी के रीमेक गाने ‘सात समुंदर पार’ में एक्टर के साथ बैकग्राउंड में एक डांस ग्रुप नजर आ रहा है। ये नॉर्वे का क्विक स्टाइल डांस ग्रुप है। अगर अब भी आप इस ग्रुप को नहीं पहचाने तो साल 2022 में वायरल हुआ वो डांस वीडियो याद कीजिए जिसमें लड़कों का एक ग्रुप कोट पेंट पहनकर पॉपुलर गाने काला चश्मा पर डांस करते नजर आए थे। क्विक स्टाइल डांस ग्रुप का वो डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। कार्तिक की फिल्म में उनके साथ डांस करने वाला ये इंटरनेशनल ग्रुप है जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए कौन हैं यामी गौतम की फिल्म हक में उनकी सौतन बनने वाली सायरा?
ये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ

पाकिस्तान से है कनेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रुप की शुरुआत साल 2006 में तीन दोस्तों ने की थी। सुलेमान मलिक इसी ग्रुप का एक सदस्य हैं जो मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। लेकिन अब नॉर्वे का नागरिक है। इसी ग्रुप में उनका जुड़वा भाई है बिलाल मलिक और नासिर सिरिखान जो मूल रूप से नॉर्वे का ही रहने वाला है। क्विक स्टाइल डांस ग्रुप ने अपने नाम कई खिताब किए हुए हैं। नॉर्वे गोट टैलेंट के विजेता रहे हैं। पॉप और अर्बन डांस कल्चर को बढ़ा रहे हैं। कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, इवेंट और कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं।

करण औजला के साथ वीडियो

हाल में पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ भी उनका वीडियो वायरल हुआ था। अनिल कपूर के साथ वीडियो मौजूद है और कई हिंदी गानों पर डांस वायरल है। क्विक स्टाइल डांस ग्रुप को कार्तिक की फिल्म में देखा गया है। हालांकि, उनका रीमेक गाना पसंद नहीं किया गया। उम्मीद है नए प्रोजेक्ट में इस ग्रुप को देखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।