yami gautam film haq supporting actress saira aka vartika singh facts जानिए कौन हैं यामी गौतम की फिल्म हक में उनकी सौतन बनने वाली सायरा? दुनियाभर में बनाई है पहचान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए कौन हैं यामी गौतम की फिल्म हक में उनकी सौतन बनने वाली सायरा? दुनियाभर में बनाई है पहचान

यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों खबरों में बनी हुई है। कई बड़े सेलेब्रिटी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। यामी के अलावा इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से छा गई हैं। सायरा का किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेस देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

Mon, 12 Jan 2026 01:59 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए कौन हैं यामी गौतम की फिल्म हक में उनकी सौतन बनने वाली सायरा? दुनियाभर में बनाई है पहचान

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक इन दिनों तारीफें बटोर रही है। थिएटर पर मिली सफलता के बाद हाल में फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स पर आते ही हक OTT की दुनिया की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट समेत कई बड़े सेलेब्स ने यामी गौतम और इमरान हाशमी की परफॉरमेंस की तारीफ की है। लेकिन फिल्म में एक और एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से सपोर्टिंग रोल में भी अपनी पहचान बना ली है। हम बात कर रहे हैं फिल्म में इमरान हाशमी के किरदार अब्बास खान की दूसरी पत्नी सायरा यानी एक्ट्रेस वर्तिका सिंह की।
सायरा का किरदार निभाने वाली वर्तिका सिंह

यामी गौतम की ये फिल्म शाह बानो केस से प्रेरित है जिन्होंने मुस्लिम औरतों के अधिकारों के लिए केस लड़ा था। फिल्म में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है। उनकी सौतन के किरदार सायरा में वर्तिका सिंह नजर आई हैं। फिल्म में सायरा एक पाकिस्तानी महिला है जो अपने पति के अचानक निधन के बाद अब्बास की दूसरी पत्नी बनती हैं। और बाद में इसी दूसरी पत्नी के आने से अब्बास और शाह बानो से अलग हो जाते हैं। फिल्म में वर्तिका ने अपना किरदार शानदार तरीके से निभाया है। लेकिन एक्टिंग पेशे में कदम रखने से पहले वर्तिका दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में धुरंधर के गानों की धूम, शादी में शरारत गाने पर नाचीं महिलाएं

वर्तिका ने दुनियाभर में भारत को रिप्रेजेंट किया

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी वर्तिका मिस ग्रैंड इंटरनेशनल, मिस यूनिवर्स 2019 भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। टॉप की मॉडल्स में उनकी गिनती होती है। फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल 2015 की विनर रह चुकी हैं। GQ मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर ट्यूबरक्लोसिस के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुकी हैं। वर्तिका ने दो म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। अब फिल्मों में नजर आ रही हैं। हक में उनका किरदार पसंद किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।