Karan Johar Reveals His 9 Year Old Son Yash Business Proposal As He Wants To Pay Rent To Him Watch Video करण जौहर के साथ बेटे यश ने की डील, बोले- पापा घर में रहने का दूंगा रेंट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

करण जौहर के साथ बेटे यश ने की डील, बोले- पापा घर में रहने का दूंगा रेंट

करण जौहर के 2 बच्चे हैं यश और रूही जो सरोगेसी के जरिए हुए हैं। उनके बच्चे उन्हें काफी प्यार करते हैं और साथ ही उनके साथ मस्ती करते हैं और ट्रोल भी करते हैं।

Tue, 17 March 2026 10:17 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
करण जौहर के साथ बेटे यश ने की डील, बोले- पापा घर में रहने का दूंगा रेंट

करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के साथ काफी फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। दोनों ही बच्चे अपने पापा के साथ खूब मस्ती भी करते हैं और उन्हें ट्रोल भी करते हैं। अब करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बेटा यश बोलता है कि वह और रूही उन्हें रेंट देंगे जब वे बड़े हो जाएंगे।

करण से बेटे यश ने की डील

वीडियो की शुरुआत करण से होती है जो यश के साथ बैठे होते हैं काउच में। वह बोलते हैं, आपके पास मेरे लिए क्या बिजनेस प्रपोजल है? इस पर यश बोलते हैं हां जब हम बड़े हो जाएंगे, हम आपको घर का रेंट देंगे। तो जब भी 3 महीने में आप हमारे रूम में आएंगे और गेट नॉक करेंगे और कहेंगे कि मंथली पेमेंट, क्या आप मुझे 200 रुपये देंगें?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'बॉलीवुड में लॉयल्टी की कमी है, वे बिल्कुल…', करण ने एक्टर्स को बताया इनसिक्योर

घर पर रहने के लिए रेंट देंगे यश और रूही

करण ने कहा तो आप मुझे अपने बेडरूम के लिए 200 रुपये दोगे? रूही भी 200 देगी? यश ने कहा हां, तो फिर करण ने कहा तो मुझे टोटल 400 रुपये मिलेंगे ना। 400 रुपये हर महीने। यश फिर बोलते हैं कि 3 महीने में तो करण बोलते हैं कि हर महीने देना चाहिए ना।

करण कहते हैं तो 200 रुपये फिर हर महीने ठीक रहेगा। यश कहते हैं लेकिन फिर आपको भी कुछ देना होगा। करण बोलते हैं मैं आपको रूम तो दे रहा हूं ना तो यश बोलते हैं कि हमारा सारा पैसा चला जाएगा न फिर तो हम आपको 400 रुपये देंगे और फिर आप हम दोनों को 100 रुपये देना।

वीडियो आ रहा सबको पसंद

करण बोलते यार ये कैसी डील हुई? तो यश हंसते हुए बोलते हैं कि यही गुड डील है। करण फिर वीडियो एंड करते हुए बोलते हैं कि बिल्कुल नहीं टूडल्स। करण ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, मेरे बेटे द्वारा मुझे बिजनेस प्रपोजल मिला है, बताओ क्या ये अच्छी डील है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना रनौत ने कसा करण जौहर, आदित्य चोपड़ा पर तंज, कहा- मेरे स्टैंडर्ट्स इतने..

सरोगेसी के जरिए हुआ करण के बच्चों का जन्म

बता दें कि करण और यश का जन्म साल 2017 में सरोगेसी के जरिए हुआ। करण ने दोनों बच्चों के नाम अपने पैरेंट्स के नाम पर रखा। करण ने साल 2019 में अरबाज के शो पिंच में सिंगल पैरेंट और इसके चैलेंज पर बात की थी।

करण ने कहा था, ;मैं सिंगर पैरेंट हूं और इसके अपने चैलेंज हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि महिला और आदमी के अलग रोल होते हैं खेलने के लिए। मैं अपने बच्चों को बहुत प्यार देता हूं, वहीं मेरे घर में मां भी हैं जिन्हें मैं मम्मा कहता हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर ने कैरीमिनाटी पर केस क्यों किया, कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया, कौन जीता?

प्रोफेशनल लाइफ

करण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बतौर डायरेक्टर उनकी लास्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थी जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन थे। वहीं बतौर प्रोड्यूसर लास्ट मूवी उनकी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी थी मूवी थी जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।