karan johar cried in front of salman khan for his stubbornness during kuchh kuchh hota hai shoot सलमान की इस जिद के आगे रोने लगे थे करण जौहर, अगर जिद पूरी हो जाती तो नहीं बनता ये आइकॉनिक गाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान की इस जिद के आगे रोने लगे थे करण जौहर, अगर जिद पूरी हो जाती तो नहीं बनता ये आइकॉनिक गाना

करण जौहर ने अपनी फिल्मों में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स से काम करवाया है। लेकिन एक ऐसा वक्त आया था जब वो सलमान की जिद से परेशान हो गए थे और उनकी ही वैनिटी वैन में उनके सामने रोने लगे। अंत में सलमान को हार माननी पड़ी।

Mon, 19 Jan 2026 12:05 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान की इस जिद के आगे रोने लगे थे करण जौहर, अगर जिद पूरी हो जाती तो नहीं बनता ये आइकॉनिक गाना

1998 में शाहरुख खान और काजोल की एक फिल्म आई थी ‘कुछ कुछ होता है’। करण जौहर के डायरेक्टोरियल करियर की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा सलमान खान ने सपोर्टिंग हीरो अमन का किरदार निभाया था। य रोल इतना शानदार था कि सलमान ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। सलमान को इस फिल्म के लिए कास्ट करणे के पीछे की कहानी भी करण जौहर अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान की जिद के आगे करण जौहर रोने लगे थे।

सलमान को पहना था ब्लैक सूट

कुछ कुछ होता है करण जौहर के डायरेक्टोरियल करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। दो दोस्त की लव स्टोरी ऑडियंस के बीच हिट थी। करण ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म में अमन का किरदार निभाने के लिए सभी एक्टर्स ने मना कर दिया था। फिर सलमान उनके पास खुद आए और फिल्म का हिस्सा बने। लेकिन फिल्म के गाने ‘साजन जी घर आए’ की शूटिंग के दौरान उन्हें सलमान और उनके स्टारडम को हैंडल करणा मुश्किल पड़ रहा था। फिल्म के गाने के लिए सलमान ने ब्लैक सूट पहनने से मना कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान की फिल्म की गुलबिया को मिला था प्यार में धोखा, बहन ही बन गई सौतन
ये भी पढ़ें:सलमान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख से हारे

सलमान की थी ये राय

करण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सलमान खान के साथ पहली बार काम कर रहे थे। और उनके शुरुआती सीन गाना ‘साजन जी घर आए’ ही था। करण शूटिंग से पहले सलमान से मिलने उनकी वैनिटी वैन में पहुंचे। इस दौरान दबंग खान ब्लैक टी-शर्ट में बैठे हुए थे। करण ने उनसे कहा कि उन्हें ब्लैक सूट पहनना होगा। लेकिन सलमान ने साफ मना कर दिया।

रोने लगे थे करण जौहर

एक्टर ने कहा कि वो एक मॉडर्न दुल्हे की तरह अपने ही स्वैग में एंट्री लेंगे। फिल्मों में दुल्हे को टी-शर्ट और जींस में नहीं दिखाया गया है।ये ऑडियंस के लिए थोड़ा अलग और नया अनुभव होगा। लेकिन करण का कहना था कि उन्होंने ग्रैंड सेट तैयार किया हुआ है। काजोल को लहंगे और गहनों से सजाया था। ऐसे में टी-शर्ट और जींस में सलमान का लुक अच्छा नहीं लगता। उन्होंने सलमान को मनाया और अंत में वो रोने लगे। सलमान खान की वैनिटी वैन में करण बच्चों की तरह रो रहे थे, ये देखकर सलमान ने ही हार मान ली और करण के कहने पर वो ब्लैक सूट पहन कर एंट्री ली। और ये गाना जबरदस्त हिट हुआ। आज तक सलमान के उस गाने और ब्लैक सूट में उनके लुक की बात होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।