Kanika Kapoor Grabbed on stage by a fan during Concert performance भीड़ से उठकर आया शख्स और दबोच लिया, कनिका कपूर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शॉकिंग घटना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

भीड़ से उठकर आया शख्स और दबोच लिया, कनिका कपूर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शॉकिंग घटना

Kanika Kapoor: उधर कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक फॉलोअर ने कमेंट किया, ‘भारत में इतने पॉपुलर लोगों के सामने स्टेज पर भी औरतें सुरक्षित नहीं हैं।’

Mon, 8 Dec 2025 04:42 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
भीड़ से उठकर आया शख्स और दबोच लिया, कनिका कपूर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शॉकिंग घटना

प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर के साथ मेघालय में कुछ ऐसा हुआ, जिसे वो शायद जिंदगी भर नहीं भुला पाएंगे। 'बेबी डॉल', 'चिट्टियां कलाइयां' और 'डर डा डा डस्से' जैसे सुपरहिट गाने गा चुकीं सिंगर मी'गॉन्ग फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं जब भीड़ से एक शख्स उठकर अचानक स्टेज पर चढ़ गया। ऑडियंस से उठकर स्टेज पर चढ़ गए इस शख्स ने जाकर कनिका कपूर को पैरों से दबोच लिया और फिर उन्हें गले लगाने की कोशिश करने लगा।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब लताड़ा

इस बीच कनिका कपूर ने गाना जारी रखा और 'शो मस्ट गो ऑन' वाले सिद्धांत को फॉलो किया। उधर उनकी सिक्योरिटी टीम झट से इस शख्स की तरफ दौड़ी और उन्हें एक्ट्रेस को प्रोटेक्ट किया। इस घटना के बाद लाइव इवेंट्स में कलाकारों की सुरक्षा पर फिर एक बार सवाल उठ खड़े हुए हैं। उधर कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक फॉलोअर ने कमेंट किया, "भारत में इतने पॉपुलर लोगों के सामने स्टेज पर भी औरतें सुरक्षित नहीं हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा, “वह करने की क्या कोशिश कर रहा था?”

पब्लिक बोली- जेल भेज देना चाहिए

इसी फॉलोअर ने कमेंट में लिखा, "क्या वह उसे गोद में उठाने की कोशिश कर रहा था, उसे छेड़ रहा था, गले लगा रहा था? यह कोई रिस्पेक्ट की बात नहीं है, ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिए।" मुंबई में हाल ही में अपने रोलिंग लाउड इंडिया कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर करण औजला के चेहरे पर भी भीड़ से उड़ती हुई एक टी-शर्ट आकर लगी। हालांकि उन्होंने इस मौके को बड़ी शालीनता से संभाला, टी-शर्ट उठाई, अपना पसीना पोंछा और उसे वापस भीड़ की ओर फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ख्याति को हुआ पति पराग कोठारी पर शक, राही की पढ़ाई छुड़वाएगी वसुंधरा कोठारी
ये भी पढ़ें:बेटी राही को तो बचा लेगी अनुपमा, लेकिन क्या फिर रिपीट होगी हिस्ट्री?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।