Kangana Ranaut Viral Video Sparks Marriage Rumours Mangalsutra Green Bangles कंगना रनौत को मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने देख फैंस हैरान, पूछ रहे- शादी कब हुई?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत को मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने देख फैंस हैरान, पूछ रहे- शादी कब हुई?

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कंगना रनौत के गले में एक मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कह रहे हैं कि लगता है कंगना ने शादी कर ली है। 

Thu, 21 May 2026 10:38 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत को मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने देख फैंस हैरान, पूछ रहे- शादी कब हुई?

बीजेपी लीडर और एक्ट्रेस कंगना रनौत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है। वीडियो देख कंगना के फैंस हैरान है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या कंगना रनौत ने शादी कर ली है? इस वारल वीडियो और फैंस के सवालों पर अभी कंगना का कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये कंगना की अगली फिल्म क्वीन 2 का लुक है।

मंगलसूत्र में कंगना रनौत का वीडियो वायरल

Viral Bhayani के इंस्टा पेज पर कंगना रनौत का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कंगना रनौत को एक घर से निकलते देखा जा सकता है। कंगना रनौत पिंक सूट में हैं, उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। उनके गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरे रंग की चूड़ियां नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने बिंदी भी लगाई हुई है। घर से निकल कर कंगना अपनी कार में बैठ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस: कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं

लोगों ने पूछा- कंगना ने शादी कब कर ली?

कंगना का वीडियो वायरल होने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। कमेंट सेक्शन में जहां कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी रचा ली है, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये कंगना का उनकी अगली फिल्म क्वीन 2 के लिए लुक है। एक यूजर ने लिखा- मंगलसूत्र? क्या कंगना ने शादी कर ली है? एक दूसरे यूजर ने लिखा- इसने कब शादी कर ली? एक यूजर ने तो कंगना रनौत को शादी की बधाई तक दे डाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस: कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं

फिल्म की शूटिंग के लिए पहना मंगलसूत्र?

एक तरफ जहां कुछ लोगों का मानना है कि कंगना ने शादी कर ली, तो वहीं, दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं कि कंगना रनौत अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये उसी फिल्म का लुक है। एक यूजर ने लिखा कंगना रनौत का क्वीन 2 का यही लुक होगा। एक ने लिखा- कंगना रनौत भारत भाग्य विधाता की शूटिंग के लिए इस लुक में नजर आ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना रनौत ने नई फिल्म का किया ऐलान, दिलजीत दोसांझ से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर

क्वीन 2 की शुरू हो चुकी है शूटिंग

कंगना रनौत की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता सिनेमाघरों नें रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज के बीच कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग भी शुरू हो गई है। क्वीन 2 कंगना रनौत की साल 2013 में आई फिल्म क्वीन का सीक्वल होगी। क्वीन में कंगना रनौत के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।