Kangana Ranaut gave advise to girls after bhopal twisha sharma case noida deepika nagar case ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस के बारे में पढ़ने के बाद कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस के बारे में पढ़ने के बाद कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं

कंगना रनौत ने भोपाल की ट्विशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर के बारे में पढ़ने के बाद लड़कियों को एक सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि भारतीय समाज इस बात के लिए बदनाम है कि वह बेटियों को उनकी शादी के बाद उन्हें अकेला छोड़ देता है।

Tue, 19 May 2026 01:47 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस के बारे में पढ़ने के बाद कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं

पहले भोपाल की ट्विशा शर्मा और अब नोएडा की दीपिका नागर…इन दोनों महिलाओं की संदिग्ध मौत के बाद एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। कंगना ने उन महिलाओं को सलाह दी है जो शादी के इर्द-गिर्द ही अपनी पूरी दुनिया बुनती हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत ने लिखा, ‘शादीशुदा महिलाओं के बारे में हर दिन इतनी दुखद खबरें आती हैं... कई पढ़ी-लिखी लड़कियां त्रासदियों का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता को अपनी परेशानियां बताती हैं। वह उनसे मदद की भीख तक मांगती हैं, लेकिन भारतीय समाज इस बात के लिए बदनाम है कि वह बेटियों को उनकी शादी के बाद उन्हें अकेला छोड़ देता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेटिंग ऐप पर मुलाकात, शादी और अब हत्या का आरोप; कौन हैट्विशा शर्मा का पति सौरभ

कंगना रनौत की सलाह

कंगना आगे लिखती हैं, 'मैं आपको एक सलाह देती हूं। ऐसी सलाह जो न आपको सोशल मीडिया, फैशन, डेटिंग, शादी या मेकअप इंडस्ट्री नहीं बता रही है। आपकी जिंदगी में किसी भी इंसान से ज्यादा इम्पॉर्टेंट आपका करियर है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। प्लीज, आपको अपना हीरो खुद बनना होगा। कोई और आपको बचाने नहीं आएगा। आप क्या करती हैं और आप कौन हैं, यह इस बात से कहीं ज्यादा जरूरी है कि आप किससे शादी करती हैं। अपनी जिंदगी वैसी बनाएं जैसी आप चाहती हैं। किसी और की बात न सुनें।’

कंगना रनौत का पोस्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका नागर ने बताई थी झगड़े की बात तो दिन में समझाने पहुंचे थे पिता, रात को मौत

क्या है भोपाल का ट्विशा शर्मा मामला?

मध्य प्रदेश के भोपाल में ब्याही ट्विशा शर्मा का शव उनके ससुराल में लटका मिला। ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में एक वकील से हुई थी। ट्विशा के परिवार वालों का कहना है कि ट्विशा लगातार उनके साथ संपर्क में थी। उसके पिता ने आरोप लगाया कि घटना से करीब 30 मिनट पहले उसने उनसे बात की थी और अपने पति व सास द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत भी की थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा का पति उसके साथ मारपीट करता था। वहीं ट्विशा की सास, जो सेशन जज रह चुकी हैं, वो ट्विशा पर नशे करने का आरोप लगा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस : ACP बोले- लापरवाही के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

क्या है नोएडा का दीपिका नागर मामला?

उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दीपिका एक होनहार और एजुकेटेड लड़की थीं। उनकी शादी बड़े ही अरमानों के साथ की गई थी। लेकिन शादी के 14 महीने बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दीपिका के परिवार का आरोप है कि उन्हें ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका के ससुराल पक्ष ने फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस शुरुआती जांच में इसे दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर की गई आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज कुमार अपने कुत्ते के नाम पर सबको बोलते थे जानी, फिल्ममेकर ने बताई इसकी वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।