'धुरंधर' स्टार सारा अर्जुन की एक्टिंग की मुरीद हुईं कंगना रनौत, कहा- 'असली और जमीन से जुड़ी, अच्छा करो बच्चे...'
'धुरंधर' में रणवीर के अलावा सारा अर्जुन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। हर किसी ने सारा की जमकर तारीफ की। वहीं, अब, एक्टर कंगना रनौत ने उनकी परफॉर्मेंस को सराहा और इस उभरते हुए स्टार के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ही नहीं अक्षय खन्ना ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी का दिल जीता। ये फिल्म पिछले साल दिसंबर 2025 में थिएटर रिलीज हुई थी। मूवी ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। यही नहीं, 'धुरंधर' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक किए। ऐसे में हर किसी को रणवीर की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के रिलीज का इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अर्जुन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। हर किसी ने सारा की जमकर तारीफ की। वहीं, अब, एक्टर कंगना रनौत ने उनकी परफॉर्मेंस को सराहा और इस उभरते हुए स्टार के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।
सारा ने शेयर किया था ये वीडियो
हाल ही में, सारा ने ईशा फाउंडेशन में महा शिवरात्रि मनाई। एक वीडियो में, सारा ने इस मौके पर अपने फैंस को विश किया और कहा, 'नमस्कार और आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। मैं सच में बता नहीं सकती कि मैं यहां आकर कितनी शुक्रगुजार और खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। हमने अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस देखी हैं। मैं डांसिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।'
कंगना रनौत ने की सारा अर्जुन की तारीफ
कंगना रनौत ने सारा अर्जुन के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करते हुए उनकी तारीफ की। कंगना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'शानदार यंग वुमन, असली और ज़मीन से जुड़ी, अच्छा करो बच्चे, मैं तुम्हारे लिए सपोर्ट कर रही हूं। #saraarjun #dhurandhar #ishayogacenter।'
'धुरंधर' की तारीफ कर चुकी हैं कंगना
सारा अर्जुन को सपोर्ट करने से पहले कंगना ने पहले 'धुरंधर' की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने 'धुरंधर' देखी और बहुत मजा आया। इस मास्टरपीस की आर्ट और क्राफ्ट से पूरी तरह इंस्पायर्ड हूं, लेकिन सच में फिल्ममेकर के इरादे की बहुत तारीफ करती हूं। डियर आदित्य धर जी, बॉर्डर पर हमारे डिफेंस फोर्सेज, सरकार में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड सिनेमा में आप, पाकिस्तानी टेररिस्ट की खूब कंबल कुटाई करो, मजा आ गया। पूरे समय सीटियां और तालियां बजाईं!! सभी का शानदार काम, लेकिन इस शो के धुरंधर खुद फिल्ममेकर हैं @adityadharfilms। बधाई हो यामी गौतम।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन