OTT Releases 16 To 22 February 2026 Movies series Watch On Netflix Jio Hotstar Zee5 Tu Meri Main Tera Raakshasa Kennedy OTT Releases: क्राइम से कॉमेडी तक, इस वीकओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Releases: क्राइम से कॉमेडी तक, इस वीकओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Releases: क्राइम से कॉमेडी तक, इस वीकओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

 इस वीक यानी 16 फरवरी से 22 फरवरी तक बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड सिनेमा से एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। तो चलिए फिर देर किस बात की जानते हैं उन फिल्मों औ सीरीज के बारे में जो ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं।

Priti KushwahaMon, 16 Feb 2026 02:39 PM
1/8

क्राइम-रोमांस-कॉमेडी इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

OTT Releases 16 To 22 February 2026: फरवरी के तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है, ऐसे में हर किसी को इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।  इस वीक यानी 16 फरवरी से 22 फरवरी तक बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड सिनेमा से एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। तो चलिए फिर देर किस बात की जानते हैं उन फिल्मों औ सीरीज के बारे में जो ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं।

2/8

कैनेडी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। इस मूवी को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म जी5 पर 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

3/8

द नाइट एजेंट सीजन 3

अगर आप वेब सीरीज 'द नाइट एजेंट सीजन 3' को देखने के लिए बेसब्र हैं तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। ये सीरीज  19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसमें गैब्रियल बासो और फोला इवांस-अकिंगबोला मेन लीड के तौर पर वापसी कर रहे हैं। नई कास्ट में जेनिफर मॉरिसन, डेविड लियोन्स, स्टीफन मोयर, जेनेसिस रोड्रिगेज और सूरज शर्मा शामिल हैं।

4/8

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' दिसंबर में थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म 19 फरवरी, 2026 से प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इसमें, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

5/8

लकी द सुपरस्टार

फिल्म 'लकी द सुपरस्टार' भी इस वीक ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। इस फिल्म को देखने के लिए आपको 20 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। उदय महेश द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जी.वी. प्रकाश कुमार और अनास्वरा राजन देवदर्शनी, कोवई सरला, सुब्बू पंचू, और मधुसूदन राव जैसे कलाकार  मुख्य भूमिका में हैं।  ये फिल्म  JioHotstar पर आएगी।

6/8

राक्षस

साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म 'राक्षस' 20 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म  जी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

7/8

चथा पचा

साउथ सिनेमा की मूवी 'चथा पाचा: द रिंग ऑफ राउडीज' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये एक एक्शन कॉमेडी मूवी है, जिसमें अर्जुन अशोकन , रोशन मैथ्यू, विशाक नायर और ईशान शौकत शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन अधवैत नायर ने किया है। ये मलयालम मूवी नेटफ्लिक्स पर 19 फरवरी को रिलीज हो रही है।

8/8

56 डेज

फिल्म '56 डेज' को देखने का दर्शका काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। लिसा ज्वरलिंग और कैरिन अशर द्वारा निर्मित ये थ्रिलर सीरीज  18 फरवरी से प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है। इस मूवी में डोव कैमरून और अवन जोगिया, कार्ला सूजा और डोरियन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 8-एपिसोड की सीरीज एक हत्या के रहस्य पर आधारित है।