राजपाल यादव हुए तिहाड़ जेल से रिहा? बाहर आने की खबरों पर पत्नी राधा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'नाम नहीं बता सकती, लेकिन…'
चेक-बाउंस केस के चलते राजपाल जेल में हैं। एक्टर ने गुरुवार, 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। उनको करीब 9 करोड़ रुपये देने हैं। ऐसे में बीते दिनों राजपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की तारीफ करते नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। अपनी कॉमेडी के दम पर राजपाल फैंस के दिलों पर राज करते हैं। राजपाल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। राजपाल बीते कुछ वक्त से सुर्खियों में हैं। राजपाल यादव पिछले करीब 10 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। ये मामला पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। चेक-बाउंस केस के चलते राजपाल जेल में हैं। एक्टर ने गुरुवार, 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। उनको करीब 9 करोड़ रुपये देने हैं। ऐसे में बीते दिनों राजपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की तारीफ करते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि राजपाल जेल से रिहा हो गए हैं। ऐसे में अब राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही वायरल वीडियो का सच बताया।
पहले जानते हैं क्या था उस वीडियो में
दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में राजपाल यादव गाड़ी में बैठे हुए मीडिया को बाइट देते नजर आए थे। साथ ही राजपाल अपने इस मुश्किल वक्त के बारे में बात करने के साथ ही सलमान खान को धन्यवाद दे रहे थे। बस इसी वीडियो को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वो जेल से रिहा हो गए और बाहर आ गए हैं।
राजपाल की पत्नी ने बताया वायरल वीडियो का सच!
इन खबरों के सामने आने के बाद राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने इस वीडियो का सच बताया। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि, 'जहां तक मुझे पता है, वह ठीक हैं।' उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने उनका साथ दिया, राधा ने कहा कि उनका परिवार अभी साथ है, और राजपाल के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। हालांकि, उन्होंने उन लोगों के नाम नहीं बताए जिन्होंने एक्टर को फाइनेंशियल मदद दी है। राधा ने कहा, 'इंडस्ट्री के कई लोगों ने सपोर्ट किया है। मैं इस समय नाम और नंबर नहीं बता सकती।'
मदद के लिए आगे ये से सितारे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री के कई सितारे जैसे अक्षय कुमार और अजय देवगन, एल्विश यादव, सोनू सूद और पंचायत सीरीज के मेकर्स ने आर्थिक मदद की बात कही गई। हालांकि राधा ने किसी का नाम सार्वजनिक करने से इनकार किया। उन्होंने बस इतना कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने चुपचाप मदद का हाथ बढ़ाया है और परिवार इस सहयोग के लिए आभारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन