ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों की कंगना रनौत ने लगा दी क्लास, बोलीं; 'उम्रदराज औरतों को...'
कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। लोग ऐश्वर्या के लुक के मुरीद हो गए। हालांकि, कुछ लोगों ने ऐश्वर्या राय को उनकी उम्र को लेकर ट्रोल भी किया। अब ऐश्वर्या को ट्रोल करने वालों की कंगना रनौत ने क्लास लगा दी है।

कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो चुका है। पूरे फेस्टिवल के दौरान फैंस ऐश्वर्या राय का इंतजार करते रहे। ऐश्वर्या ने भी क्लोजिंग सेरेमनी में शिरकत करके फैंस को सरप्राइज दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही ऐश्वर्या राय के कान लुक के वीडियोज और तस्वीरें सामने आईं, लोग उनकी तारीफ करने लगे। इस बीच कई लोगों ने ऐश्वर्या राय की उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया। अब, ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगा दी है।
कान की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचीं थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचती हैं। लोग उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ट्रोलिंग भी ऐश्वर्या राय को हर साल झेलनी पड़ती है। इस साल भी वैसा ही हुआ, लेकिन इस बार कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का सपोर्ट किया।
कंगना ने शेयर किया ऐश्वर्या का ब्लू गाउन वाला फोटो
ऐश्वर्या राय के ब्लू गाउन वाले लुक को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में कंगना ने उन लोगों की क्लास लगाई है जो ऐश्वर्या राय को ट्रोल कर रहे थे। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर आपको उम्रदराज महिलाओं को रेड कार्पेट पर देखने की आदत नहीं है, तो आदत डाल लीजिए।
ऐश्वर्या के सपोर्ट में क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में ऐश्वर्या राय की तारीफ भी की। कंगना रनौत ने लिखा- "फैशन और स्टाइल आत्म अभिव्यक्ति है। कोई भी महिला किसी कि ऋिणी नहीं है। ऐश्वर्या बहुत सुंदर दिखती हैं। आपमें से वो लोग जो उन्हें किसी और तरीके से देखना चाहते हैं, आप क्यों नहीं दिखाते कि आपके पास क्या है? वो यहां आपको खुश करने नहीं आई हैं। वो महान हैं, अगर आपको उम्रदराज औरतों को रेड कार्पेट पर देखने की आदत नहीं है, तो आदत डाल लीजिए।"

बेटी आराध्या ने भी किया कान फेस्टिवल में डेब्यू
ऐश्वर्या राय की बात करें तो वो हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती हैं। वो अपनी बेटी के साथ फेस्टिवल में पहुंचती हैं। इस बार तो ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने भी कान फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर अपनी मां के साथ डेब्यू किया। आराध्या बच्चन ने रेड गाउन से अपना कान डेब्यू किया। आराध्या के साथ मां ऐश्वर्या पिंक कलर के गाउन में नजर आई थीं।
कब रिलीज हो रही कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता?
कंगना रनौत की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म होगी। कंगना ने इस फिल्म को मनोज तपाडिया ने डायरेक्ट किया है। कंगना रनौत की ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन