Aishwarya Rai New Look from Cannes 2026 Bachchan Family Daughter in Law in Boss Lady Avatar Cannes 2026 से ऐश्वर्या राय की कातिलाना तस्वीरें, बॉस लेडी लुक में नजर आईं बच्चन परिवार की बहू
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनCannes 2026 से ऐश्वर्या राय की कातिलाना तस्वीरें, बॉस लेडी लुक में नजर आईं बच्चन परिवार की बहू

Cannes 2026 से ऐश्वर्या राय की कातिलाना तस्वीरें, बॉस लेडी लुक में नजर आईं बच्चन परिवार की बहू

Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में नए लुक के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया। किसने सोचा था कि पैंटसूट लुक में भी बॉलीवुड की कजरारे गर्ल रेड कार्पेट पर आग लगा सकती हैं? देखिए ये दिलकश तस्वीरें।

Puneet ParasharSun, 24 May 2026 06:59 AM
1/11

Cannes 2026 में ऐश्वर्या की दिलकश अदाएं

Cannes 2026 Aishwarya Rai Look: बच्चन परिवार की बहूरानी ऐश्वर्या राय का कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से नया लुक सामने आ गया है। ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर बॉस लेडी अवतार में नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जंगल की आग जैसे वायरल हो चुकी हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे।

2/11

ऐश ने फिर दिखाया जलवा

ऐश्वर्या राय ने बेबी पिंक कलर के पैंटसूट में फिर से रेड कार्पेट पर लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर लोग ऐश्वर्या राय के लुक को कान 2026 में नजर आया अभी तक का सबसे बेहतरीन आउटफिट बता रहे हैं।

3/11

इंस्टा पर दीवाने हुए लोग

किसी ने ऐश्वर्या राय को Cannes की रानी कहा है तो किसी ने लिखा- शी इज बैक। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए गहरे नीले रंग के गाउन में सबको दीवाना कर दिया था।

4/11

जलपरी से प्रेरित था लुक

मरमेड लुक से इंस्पायर्ड वो ड्रेस बेहद खूबसूरत थी, जिसके साथ एक फ्लोइंग दुपट्टा भी था। लेकिन आज हम ऐश्वर्या के दूसरे लुक की बात करेंगे। किसने सोचा था कि बॉलीवुड की 'कजरारे गर्ल' एक पैंटसूट आउटफिट में लोगों की दीवाना बना सकती हैं।

5/11

ऐश्वर्या का आउटफिट

ऐश्वर्या राय के इस नए लुक में सिल्वर कलर की लाइनिंग और सीक्वेंस से सजा एक मल्टी लेयर पैटर्न था, जिसे खूबसूरत बटन्स से सजाया गया था। उसके नीचे ऐश्वर्या ने डीप नेक टॉप पहना था जो उनके इस अवतार में एक्स्ट्रा ग्लैमर ऐड कर रहा था।

6/11

फेदर बोआ ने खींचा ध्यान

ऐश्वर्या राय के लुक में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था बड़ी संजीदगी से तैयार किया गया उनका व्हाइट फेदर बोआ। यह बिलकुल किसी एनिमेटेड फिल्म से निकालकर हकीकत में तराशे गए बोआ जैसा था।

7/11

रिंग्स और हेयर स्टाइल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस आउटफिट के साथ अपने हाथ में सिल्वर कलर की कुछ खूबसूरत अंगूठियां पहनी थीं जिन पर डायमंड जड़े थे। बालों को उन्होंने बरगंडी कलर किया था और इन्हें हवा में झूलने के लिए खुला छोड़ा था।

8/11

फोटोग्राफर्स की लगी लाइन

ऐश्वर्या की एंट्री के साथ ही रेड कार्पेट के इर्द-गिर्द फोटोग्राफर्स की लाइन लग गई। स्मोकी आईज और बोल्ड ड्यूल-टोन्ड लिप्स ने उनके लुक को कम्प्लीट किया। लोगों का ध्यान उनकी डायमंड रिंग्स पर भी गया।

9/11

आराध्या के साथ एंट्री

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में रेड कार्पेट पर अपनी बेटी आराध्या के साथ एंट्री की थी। आराध्या पहले भी कान्स और अन्य फैशन इवेंट्स में अपनी मां के साथ जाती रही हैं।

10/11

आराध्या बच्चन का लुक

बात आराध्या बच्चन के लुक की करें तो ऐश ने अपनी बेटी को राजकुमारी जैसा आउटफिट पहनाया था जिसमें वह थोड़ी शरमाती और हिचकिचाती नजर आईं। आराध्या ने लाल रंग गाउन के साथ मैचिंग दुपट्टा पहना था।

11/11

वर्क फ्रंट पर ऐश्वर्या राय

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय काफी वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वह बीते काफी वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनकी पिछली फिल्म पोन्नियिन सेलवन: II, जिसमें वह विक्रम, सारा अर्जुन, तृषा कृष्णन और रवि मोहन के साथ नजर आई थीं।