चिराग पासवान के साथ मेरा रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते: कंगना रनौत
इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बारे में भी बात की। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के सिर पर बेवजह ऐसा ताज नहीं पहना सकती, जिसके वह हकदार नहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के साथ अपने संबंधों की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस विषय पर खुलकर अपनी बात कही। कंगना ने कहा कि मैं चिराग पासवान को बीते दस वर्षों से जानती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच अगर रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते।
इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बारे में भी बात की। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के सिर पर बेवजह ऐसा ताज नहीं पहना सकती, जिसके वह हकदार नहीं हैं।
इस दौरान उन्होंने PM मोदी की जमकर तारीख की। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियत समानता पर आधारित है। चुनाव जीतने के लिए वह महिला वोटरों को खुश क्यों नहीं करना चाहेंगे?
आपको बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। 'मिले ना मिले हम' फिल्म में साथ-साथ करने वाले दोनों कलाकारों (नेताओं) की संसद में हुई मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में कंगना से पासवान के साथ उनकी वायरल तस्वीरों के बारे में पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया।
इससे पहले फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की तैयारी पर जब उनसे दोनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, "प्लीज कम से कम संसद में तो हमें बख्श दीजिए। मैं चिराग को काफी समय से जानती हूं। वह एक अच्छे दोस्त हैं। लोग सिर्फ इसलिए उनके पीछे पड़े हैं क्योंकि उन्होंने मुझे कई बार हंसाया। अब तो वह मुझे देखते ही अपना रास्ता बदल लेते हैं।"
कंगना रनौत और चिराग पासवान ने 2011 की फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। तनवीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म चिराग की पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई थी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह राजनीति में आ गए। ।




साइन इन