june 1st week theater release movies, bandar, hai jawani toh ishq hona hai and more read जून के पहले हफ्ते में रिलीज हो रही हैं ये 5 फिल्में, एक्शन, स्पोर्ट्स ड्रामा और रोमांस का होगा धमाका, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जून के पहले हफ्ते में रिलीज हो रही हैं ये 5 फिल्में, एक्शन, स्पोर्ट्स ड्रामा और रोमांस का होगा धमाका

जून के पहले हफ्ते में ये 4 शानदार फिल्में धमाका देने वाली हैं। अगर इस हफ्ते में मूवी देखने का प्लान कर रहे हो तो जानिए कब देख सकते हो ये फिल्में। लिस्ट में एक्शन से स्पोर्ट्स फिल्में शामिल हैं।

Sun, 31 May 2026 09:28 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जून के पहले हफ्ते में रिलीज हो रही हैं ये 5 फिल्में, एक्शन, स्पोर्ट्स ड्रामा और रोमांस का होगा धमाका

जून में कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। इस महीने अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन, शाहिद कपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्मों का धमाका पहले हफ्ते से ही होने वाला है। जून शुरू होते ही साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई फिल्मों का धमाका होने वाला है। इस हफ्ते रोमांटिक, एक्शन, स्पोर्ट्स से लेकर थ्रिलर फिल्में आ रही हैं। ये है इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। आप कौनसी फिल्म देखने जाने वाले हैं?

पेड्डी

इस हफ्ते साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म पेड्डी लेकर आ रहे हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का एलान साल 2024 में हुआ था। उस समय इस फिल्म को RC16 बोला जा रहा था। पेड्डी में राम चरण अब तक के अलग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन बूची बाबू सना ने किया है। पेड्डी 4 जून यानी इस गुरुवार को थिएटर में दस्तक देने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉबी देओल ने की करियर के बुरे दौर की बात, फिल्म जब वी मेट से ऐसे हुए रिप्लेस

बंदर

अनुराग कश्यप ने बंदर नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी जिसमें बॉबी देओल उनके हीरो हैं। फिल्म में एक्टर समीर मेहरा नाम के टीवी स्टार का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब समीर मेहरा की एक्स गर्लफ्रेंड उनपर रेप का आरोप लगा देती हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, बॉबी देओल की बहन के किरदार में हैं। सपना पब्बी ने एक्स लवर गायत्री का किरदार निभाया है। सबा आजाद उनकी नई गर्लफ्रेंड हैं। ये फिल्म 5 जून को थिएटर में रिलीज हो रही है।

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन अपनी फिल्म लेकार आ रहे हैं ‘है जवानी तो इश्क होना है’। फिल्म की कहानी वरुण इ किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। किरदार को पिता बनना है लेकिन पत्नी बानी मां नहीं बन सकती। इसलिए दोनों के बीच तलाक केस चल रहा है। इसी बीच प्रीत यानी पूजा हेगड़े की एंट्री हो जाती है। अंत में दोनों एक्ट्रेस एक ही किरदार के बच्चे की मां बनने वाली हैं। डेविड धवन ने फिल्म का डायरेक्शन किया है तो इस फिल्म में बहुत कुछ मसाला मिलने वाला है। ये फिल्म 5 जून को थिएटर में रिलीज हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत जताते हो चाह हमसे… जानिए 33 साल बाद भी क्यों मशहूर है गोविंदा का ये गाना?

मास्टर ऑफ द यूनिवर्स

मास्टर ऑफ द यूनिवर्स एक अमेरिकन सुपर हीरो फिल्म है। इस फिल्म का डायरेक्शन ट्रेविस नाइट ने किया है। कहानी क्रिस बटलर ने आरोन नी औ आदम नी के साथ मिलकर लिखी है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो मजेदार होने वाली है। फिल्म 5 जून को थिएटर में दस्तक देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्म डकैत की कहानी जानते हो आप?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।