Jackie Shroff Felt Shy Romancing Madhuri Dixit Nene Recalls on The Great Indian Kapil Show माधुरी दीक्षित से शरमाया करते थे जैकी श्रॉफ, रोमांस के बारे में बोले- मुझे इस सबकी आदत नहीं थी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

माधुरी दीक्षित से शरमाया करते थे जैकी श्रॉफ, रोमांस के बारे में बोले- मुझे इस सबकी आदत नहीं थी

Jackie Shroff and Madhuri Dixit: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ एक साथ बतौर मेहमान पहुंचे। कपिल शर्मा के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने बताया कि शुरू में वह माधुरी दीक्षित से शरमाया करते थे।

Sun, 22 Feb 2026 12:51 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
माधुरी दीक्षित से शरमाया करते थे जैकी श्रॉफ, रोमांस के बारे में बोले- मुझे इस सबकी आदत नहीं थी

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ नजर आए। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित की तारीफ करते हुए उन्हें मासूम और जमीन से जुड़ी हुई शख्स बताया। जैकी ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि कैसे माधुरी के साथ फिल्मों में रोमांटिक सीन करते समय वह काफी शर्माया करते थे। वहीं माधुरी दीक्षित ने बताया कि उन्होंने जब पहली बार जग्गू दादा को फिल्म के सेट पर देखा था, तो वह बहुत घबराई हुई थीं।

तिरछी नजर से देख रहे थे जैकी और अनिल

माधुरी दीक्षित ने बताया कि उनकी जैकी श्रॉफ से पहली मुलाकात फिल्म 'कर्मा' के सेट पर हुई थी। धक-धक गर्ल ने बताया कि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ एक कोने में बैठे उन्हें देख रहे थे। माधुरी दीक्षित ने कहा, 'मैंने पहली बार कर्मा के सेट पर उन्हें देखा था। मैं उस फिल्म में एक छोटा सा गाना कर रही थी। वहां पर जग्गू दादा और अनिल जी थे, और दोनों ही तिरछी नजर से मुझे देखे जा रहे थे। तब मैं नई-नई थी, तो मैं बहुत ज्यादा घबराई हुई थी। मेरा फिल्म में बहुत छोटा सा रोल था, जो कि एक गाना था।'

'कई बार आपको खुद को भूलना पड़ता है'

जग्गू दादा ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैंने इनके बारे में पहली बार सरोज खान से सुना था। उन्होंने सुभाष घई से कहा था कि माधुरी नाम की एक लड़की इंडस्ट्री में आई है, वो बहुत खूबसूरत हीरोइन है और गजब की डांसर है।' सरोज खान ने सुभाष घई से कहा था कि उन्हें माधुरी को कास्ट करना चाहिए और मैं अभी तक उनके काम की दीवानी हूं। कपिल शर्मा ने जब जैकी श्रॉफ से पूछा कि क्यों वह अपनी रिहर्सल छोड़कर माधुरी दीक्षित को देखे जा रहे थे तो उन्होंने जवाब दिया, ‘कई बार आपको खुद को भूलना पड़ता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'यह लहंगा उन्हें पसंद आएगा?' क्यों शुरू हुई तान्या मित्तल की शादी की चर्चा!
ये भी पढ़ें:'वो मेरे लिए भाई जैसा है', रजत संग रिश्ते पर चाहत बोलीं- अगर कुछ होता तो हम..
ये भी पढ़ें:सूरज बड़जात्या की टॉप 7 फिल्में, इससे बढ़िया फैमिली मूवीज नहीं मिलेंगी!

जैकी श्रॉफ बोले- मुझे इसकी आदत नहीं थी

जैकी श्रॉफ ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया- माधुरी दीक्षित ने मेरे साथ हर तरह के रोल किए थे, और मुझे इस बात की बहुत खुशी है। उन्होंने मेरी पत्नी, गर्लफ्रेंड और संगीत में मेरी सास का भी रोल प्ले किया है। इसी एपिसोड में जब कपिल शर्मा ने जैकी श्रॉफ से पूछा कि क्या कभी उन्हें माधुरी के साथ काम करते हुए घबराहट महसूस हुई है? तो जवाब में जग्गू दादा ने कहा, 'माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करते समय मुझे शर्म आती थी। मुझे इस सबकी आदत नहीं थी। फिल्म असल जिंदगी पर आधारित होती है, कुछ इमोशन्स पर्सनल होते हैं। वो दिल में बसते हैं। आप उन्हें पर्दे पर कैसे दिखा सकते हैं? जब वह बोलती हैं, तो उनकी आंखों में देखकर बात करना या गाना बहुत मुश्किल होता है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।