Chahat Pandey Reveals Relation with Rajat Dalal Said He Is Like My Brother Only 'वो मेरे लिए भाई जैसा है', रजत दलाल संग रिश्ते पर बोलीं चाहत पांडे, कहा- अगर कुछ होता तो हम.., Tv Hindi News - Hindustan
More

'वो मेरे लिए भाई जैसा है', रजत दलाल संग रिश्ते पर बोलीं चाहत पांडे, कहा- अगर कुछ होता तो हम..

The 50: चाहत पांडे ने रजत दलाल के साथ अपना रिश्ता साफ करते हुए कहा- अगर आप उस वीडियो में से प्यार वाला म्यूजिक हटाकर भाई-बहन वाला म्यूजिक लगा दें, तो आपका नजरिया बदल जाएगा।

Sun, 22 Feb 2026 10:58 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'वो मेरे लिए भाई जैसा है', रजत दलाल संग रिश्ते पर बोलीं चाहत पांडे, कहा- अगर कुछ होता तो हम..

रियलिटी टीवी शो 'द 50' से एविक्ट होने के बाद चाहत पांडे ने रजत दलाल के साथ उनके लव एंगल पर प्रतिक्रिया दी है। चाहत ने फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल के लिए कहा- वो मेरे भाई जैसा है। चाहत और रजत पहली बार बिग बॉस 18 में मिले थे और अब 'द 50' में फिर से साथ नजर आए। फैंस इस जोड़ी के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर '#RaHat' हैशटैग यूज करते हैं। चाहत पांडे ने एक इंटरव्यू में उनका रजत दलाल के साथ रिश्ता साफ करते हुए उन्हें अपने भाई जैसा बताया और लोगों से अपील की, कि सोशल मीडिया पर उन दोनों को गलत ढंग से पेश करना बंद करें। चाहत ने कहा कि अगर उनके और रजत के वीडियो पर भाई-बहन वाला बैकग्राउंड म्यूजिक लगा दें तो चीजें अलग तरह नजर आने लगेंगी।

रजत दलाल ने खुद एक वीडियो बनाया था

चाहत पांडे ने TFPJ के साथ बातचीत में कहा, 'मैं क्या कहूं? कुछ बातें तो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगतीं। जब मैं घर से बाहर निकली और देखा कि लोग रजत और मेरा नाम एक साथ जोड़ रहे हैं, तो मुझे बहुत बुरा लगा। क्योंकि बिग बॉस के बाद रजत ने खुद एक वीडियो बनाया था, जो अभी भी यूट्यूब पर मौजूद है। अगर आप खोजेंगे तो मिल जाएगा। उस वीडियो में उन्होंने साफ कहा था कि बिग बॉस के बाद चाहत मेरी छोटी बहन जैसी है। इससे साफ हो जाता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिर हम इस शो में दोबारा मिले, लेकिन लोगों का नजरिया नहीं बदला। उन्होंने हमारी दोस्ती को एक अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया।'

हो रहा सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल

चाहत ने कहा कि हमारे सभी वीडियो.. चाहे वो मुझे गले लगा रहे हों या फिर कोई और वीडियो। अगर आप उसमें से प्यार वाला म्यूजिक हटाकर भाई-बहन वाला म्यूजिक लगा दें, तो आपका नजरिया बदल जाएगा। तो इससे साबित होता है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कितने निगेटिव ढंग से किया जा सकता है। चाहत पांडे ने कहा कि यह इस बात का भी उदाहरण है कि सोशल मीडिया किसी की इमेज को नुकसान पहुंचाने में कैसे भूमिका निभा सकता है। चाहत ने इस बात पर जोर दिया कि 2 लोगों को उनकी सहमति के बिना जोड़ना गलत है और उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर चीजें साफ कीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज बड़जात्या की टॉप 7 फिल्में, इससे बढ़िया फैमिली मूवीज नहीं मिलेंगी!
ये भी पढ़ें:सालों बाद यूं होगी अरमान-अभिरा की मुलाकात, क्या कर पाएंगे एक दूसरे को स्वीकार?
ये भी पढ़ें:अनुपमा के लिए आने वाली है बड़ी चुनौती, महाशिवरात्रि स्पेशल में आएगा यह ट्विस्ट

'अगर कुछ होता, तो हम खुद बता देते'

चाहत पांडे ने कहा, 'किसी की इजाजत और सहमति के बिना इस तरह उसका नाम लेना ठीक नहीं है। प्लीज अपना नजरिया बदलें, अपनी सोच बदलें। रजत और मेरे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, जो आपने बिग बॉस में भी देखा। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी, हम बाहर जो कुछ हो रहा था उसे देखकर हैरान थे क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं था।' चाहत पांडे ने साफ कहा- अगर कुछ होता, तो हम खुद बता देते। हम सामने आकर इस बारे में बात करते। इसलिए हमारे नामों को इस तरह जोड़ना अच्छा नहीं लगा। यह सब देखकर बुरा लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।