Most Popular Actresses: साउथ की ये एक हीरोइन पड़ी सब पर भारी, सिर्फ आलिया-दीपिका ने बनाई जगह
Most Popular Actresses:दिसंबर 2025 की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेज की लिस्ट में साउथ की एक्ट्रेस का जलवा है। हैरानी वाली बात ये है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड की सिर्फ दो हीरोइन ही अपनी जगह बना पाई और वो भी नंबर 1 हीरोइन के आगे पीछे रह गई। इन एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

ऑरमैक्स ने दिसंबर 2025 की 10 मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट इंडियन सिनेमा पर राज कर रही तमाम बड़ी एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस लिस्ट में सिर्फ दो बॉलीवुड हीरोइन अपनी जगह बना पाई हैं। 8 साउथ एक्ट्रेसेज हैं। और इन साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेज को टक्कर देना बॉलीवुड की हीरोइन के लिए आसान काम नहीं हैं। ये एक्ट्रेसेज सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेज ऑफ़ इंडियन सिनेमा-
श्रीलीला

मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन की फिल्म की हीरोइन श्रीलीला नंबर 10 बनी हुई हैं। श्रीलीना को रणवीर सिंह के साथ विज्ञापन में पसंद किया गया था। बिना बॉलीवुड डेब्यू के श्रीलीला हिंदी ऑडियंस के बीच पहले ही मशहूर हो चुकी हैं।
अनुष्का शेट्टी

इस लिस्ट में 9 वें नंबर पर बाहुबली की देवसेना एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हैं। अनुष्का लंबे समय से ऑडियंस की पसंदीदा हीरोइन हैं और सालों से साउथ सिनेमा पर राज कर रही हैं।
साई पल्लवी

8 वें नंबर पर साई पल्लवी हैं। हाल में एक्ट्रेस को आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'एक दिन' की पहली झलक में देखा गया था। रणबीर कपूर के साथ फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
तृषा

तृषा साउथ फिल्मों की बड़ी स्टार हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों से छाप छोड़ी है। मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में एक्ट्रेस 7 वें नंबर पर हैं। तृषा हिंदी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल शादी और बेटे के जन्म के बाद फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस मोस्ट पॉपुलर लिस्ट में छठे नंबर पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने कई बड़ी हीरोइन को पीछे छोड़ दिया।
नयनतारा

इस लिस्ट में 5 वें नंबर पर जवान की हीरोइन नयनतारा हैं। एक्ट्रेस अपने से जुड़े विवादों को लेकर पिछ्ला साल न्यूज में बनी रहीं। एक्ट्रेस की गिनती सबसे पॉपुलर साउथ एक्ट्रेसेज में होती है।
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज की लिस्ट में चौथा नंबर मिला है। बेटी दुआ के जन्म के बाद एक्ट्रेस फिल्मों से गायब हैं। लेकिन आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में देखा जाएगा।
रश्मिका मंदाना

दीपिका को पीछे छोड़ने वाली रश्मिका मंदाना के लिए पिछला साल खास रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों और शानदार परफॉरमेंस से छाप छोड़ी। रश्मिका सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में नंबर 3 पर बनी हुई हैं।
आलिया भट्ट

इस लिस्ट में नंबर 2 पर आलिया भट्ट हैं। आलिया इस साल डबल धमाका करने वाली हैं। उन्हें फिल्म एल्फा और लव एंड वॉर में देखा जाएगा। पिछले साल एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से कोई खास कमाल नहीं कर पाई।
सामंथा रुथ प्रभु

और नंबर 1 पर हैं सामंथा रुथ प्रभु। सामंथा पिछले महीने अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में बनी रही। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता चुन लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन