क्या आ रही है रणवीर सिंह की धुरंधर 3? मुकेश छाबड़ा ने बताया सच- बहुत सारी...
मुकेश छाबड़ा पॉपुलर कास्टिंग डायरेक्टर हैं और उन्होंने धुरंधर फिल्म की कास्टिंग की है। अब कुछ दिनों से धुरंधर 3 की अफवाहें आ रही हैं तो इस पर जानें मुकेश ने क्या कहा है।

धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 का कमाल जारी है। फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले से लेकर रिलीज होने के बाद तक जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा डिस्कशन हो रहा है वो ये कि क्या फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है। अब इन सब खबरों पर धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है।
मुकेश ने जानें क्या कहा
मुकेश की कास्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं जब हाल ही में धुरंधर 3 को लेकर आ रही अफवाहों के बारे में पूछा तो उन्होंने जूम से बात करते हुए कहा, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। बहुत सारी अफवाहें हैं।
मुकेश के पास नहीं कोई अपडेट
उन्होंने यह भी कि फैंस को फालतू की अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑफिशियल डेवलेप्मेंट होगी तो उन्हें या मेकर्स को डायरेक्टली बताया जाएगा।
मुकेश ने यह भी कहा कि 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने के बाद से उनका फोन बजने में लगा है। हालांकि उन्होंने यह भी क्लीयर किया कि तीसरे इंस्टॉलमेंट को लेकर कोई डिस्कशन नहीं हो रहा है।
फेक पोस्टर हुआ था वायरल
बता दें कि एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसे धुरंधर 3 का पोस्टर बताया जा रहा था। उस पोस्टर में यह दावा किया जा रहा था कि स्टोरी का टाइटल धुरंधर मयहेम होगा और ये 4 जून को रिलीज होगी। लेकिन ये सभी खबरें फेक है। खैर क्लीयर मना होने के बाद भी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरा पार्ट होगा।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 751.97 करोड़ की कमाई कर ली है जिसमें भारत में ग्रॉस 541.97 करोड़, ओवरसीस 210.00 करोड़ की कमाई कर ली है और 519.12 करोड़ नेट कमाई की है।
धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में हैं।
धुरंधर के पहले पार्ट को भी पछाड़ा
धुरंधर ने पहले पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की थी वर्ल्डवाइड। इतना ही अभी तक फिल्म थिएटर्स में लगी हुई है, दिसंबर में रिलीज होने के 3 महीने बाद भी। वहीं धुरंधर 2 तो कई रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है और अब भी फिल्म की तूफानी कमाई जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन