कांतारा विवाद के बाद ऋषभ शेट्टी ने पहली बार की रणवीर सिंह की तारीफ, धुरंधर-2 को लेकर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
कांतारा मूवी के एक सीन की मिमिक्री करने के बाद रणवीर सिंह विवादों में आ गए थे, और उनके इस एक्ट को लेकर ऋषभ शेट्टी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। अब लंबे वक्त बाद ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह की तारीफ की है।

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर वो सुनामी लेकर आई है कि रोज नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार जा चुका है और यह आंकड़ा लगातार बड़ा होता जा रहा है। फिल्म की इस जबरदस्त सक्सेस के बाद अब भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गज भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हाल ही में कांतारा फेम एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक लंबा पोस्ट लिखा है। ऋषभ ने फिल्म की कहानी और मेकिंग को जबरदस्त बताते हुए इसे सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक बड़ा स्टेटमेंट करार दिया है।
ऋषभ ने खुलकर की धुरंधर-2 की तरीफ, मिला ये जवाब
ऋषभ शेट्टी का रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ करना इसलिए भी अहम है, क्योंकि उनकी फिल्म 'कांतारा' के एक सीन की एक्टिंग करने की वजह से रणवीर लंबे वक्त तक कानूनी पचड़े में फंसे रहे थे। ऋषभ शेट्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि धुरंधर-2 आपको पहले ही सीन से पकड़ लेती है और आखिर तक बांधे रखती है। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की परफॉर्मेंस को भी टॉप-नॉच बताया। खासकर संजय दत्त के अभिनय पर उन्होंने कहा कि सर आपको मेरा सलाम है। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक और विजुअल्स की भी जमकर तारीफ की। ऋषभ की पोस्ट पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रिएक्ट किया। आदित्य ने लिखा कि कांतारा जैसी फिल्म बनाने वाले इंसान से ऐसी तारीफ मिलना उनके लिए बहुत मायने रखता है।
क्या था रणवीर सिंह का 'कांतारा' से जुड़ा पुराना विवाद?
ऋषभ शेट्टी का फिल्म की तारीफ करना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि लोग रणवीर का कांतारा से जुड़ा विवाद अभी भूले नहीं हैं। दरअसल नवंबर 2025 में गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने कांतारा के पवित्र दैव अनुष्ठान की नकल करने की कोशिश की थी। इसे लेकर ऋषभ शेट्टी ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। ऋषभ ने तब कहा था कि दैव तत्व उनके लिए बहुत संवेदनशील और पवित्र है और इसे स्टेज पर इस तरह मजाकिया लहजे में परफॉर्म करना उन्हें असहज महसूस कराता है। उस घटना के बाद ऋषभ ने धुरंधर-1 पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब धुरंधर 2 की शानदार सक्सेस के बाद उन्होंने इसकी खुलकर तारीफ की है।
साउथ के दूसरे सुपरस्टार्स भी कर चुके हैं खुलकर तारीफ
ऋषभ शेट्टी के अलावा तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा ने भी धुरंधर 2 को एक ब्लास्टिंग एक्सपीरियंस बताया था। उन्होंने रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस और आदित्य धर के विजन की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। साउथ के अन्य बड़े सितारे जैसे जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि एक्टर प्रकाश राज और दिव्या स्पंदना ने फिल्म और निर्देशक आदित्य धर की बुराई करते हुए 'धुरंधर 2' को एक प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन