if dhurandhar movie was in 80s AI reimagines 7 charactres rehman dakait impresses the most Sridevi as yalina is pretty अगर 80 के दशक में बनती धुरंधर… AI ने बनाए बवाल फोटोज; रहमान डकैत ने लूटी महफिल, दिल ले गईं यालिना
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअगर 80 के दशक में बनती धुरंधर… AI ने बनाए बवाल फोटोज; रहमान डकैत ने लूटी महफिल, दिल ले गईं यालिना

अगर 80 के दशक में बनती धुरंधर… AI ने बनाए बवाल फोटोज; रहमान डकैत ने लूटी महफिल, दिल ले गईं यालिना

धुरंधर फिल्म की कास्टिंग की हर किसी ने तारीफ की है। सोचिए अगर यह मूवी 80 के दशक में बनी होती तो कौन किस रोल में होता? एक आर्टिस्ट ने ये इमैजिन किया और एआई से तस्वीरें बनवाईं जिनकी तारीफ हो रही है। आप भी देखें।

Kajal SharmaThu, 15 Jan 2026 02:58 PM
1/8

80 के दशक के धुरंधऱ

धुरंधर का नशा सिनेप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इस बीच AI से क्रिएटिविटी का एक जबरदस्त नमूना सामने आया है। एक एआई आर्टिस्ट ने इमैजिन किया कि धुरंधर अगर 80 के दशक में बनती तो कैसी होती। इसके लिए बॉलीवुड के उस जमाने के सुपरस्टार्स की फोटोज को एआई की मदद से धुरंधर की कास्ट में तब्दील करने की कोशिश की है। लोगों को यह एक्सपेरिमेंट काफी पसंद आ रहा है। चेक करें आपको सबसे ज्यादा कौन सा किरदार पसंद आया।

2/8

अमिताभ बच्चन होते हमजा

आर्टिस्ट ने लिखा है कि अगर धुरंधर 80 के दशक में बनती तो क्या होता। साथ ही लिखा है कि किस रोल में कौन फिट बैठता। हमजा के रोल में अमिताभ बच्चन को लिया गया है। धुरंधर में यह कैरेक्टर रणवीर सिंह ने निभाया है।

3/8

अमरीश पुरी होते चौधरी असलम

चौधरी असलम के रोल का लुक अमरीश पुरी को दिया गया है। धुरंधर में संजय दत्त ने पाकिस्तानी अफसर चौधरी असलम का रोल निभाया है।

4/8

यालिना होतीं श्रीदेवी

यालिना का रोल श्रीदेवी को दिया है। धुरंधर फिल्म में सारा अर्जुन इस रोल में थीं। श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी कई फिल्मों में पसंद की जा चुकी है।

5/8

जैकी दा मेजर इकबाल

जैकी श्रॉफ मेजर इकबाल के रोल में हैं। उनका लुक भी ठीक लग रहा है। धुरंधर में अर्जुन रामपाल इस रोल में थे।

6/8

ऋषि कपूर उजैर बलोच

ऋषि कपूर उजैर बलोच के रोल में बढ़िया लग रहे हैं। धुरंधर में दानिश पंडोर इस रोल में थे। वह लड़कियों के क्रश भी बन चुके हैं।

7/8

परेश रावल अजय सान्याल

परेश रावल को अजय सान्याल का रोल दिया गया है। वह भी काफी कन्विंसिंग लग रहे हैं। धुरंधर में आर माधवन इस रोल में थे और रियल लाइफ में यह किरदार अजीत डोभाल से इंस्पायर्ड है।

8/8

विनोद खन्ना रहमान डकैत

रहमान डकैत का रोल विनोद खन्ना को दिया गया है। लोगों को सबसे ज्यादा वही पसंद आ रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि धुरंधर में ये रोल विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने निभाया है, उन्हें भी काफी तारीफ मिली है। All Images Credit: mr.hellrocker Instagram