धुरंधर के सैलाब में बह जाएगी इक्कीस? देखें कहां तक पहुंची इंडो-पाक वॉर मूवी की अडवांस बुकिंग
Ikkis day 1 Box Office Prediction: इक्कीस वॉर मूवी है, भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, इसलिए इससे काफी उम्मीदें की जा रही हैं। हालांकि धुरंधर की आंधी का असर इस पर पड़ सकता है। देखें ओपनिंग डे पर ट्रेड एक्सपर्ट की राय।

साल 2025 का पूरा दिसंबर धुरंधर के नाम रहा। अब 2026 की शुरुआत वॉर मूवी इक्कीस से होने जा रही है। मूवी भारत के कई दर्शकों के पसंदीदा टॉपिक भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है। हालांकि धुरंधर के जलजले के बीच डायरेक्टर्स को इक्कीस की रिलीज इसकी तयशुदा तारीख से आगे बढ़ानी पड़ी। फिल्म पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी जो कि 1 जनवरी को रिलीज होगी। हालांकि अभी भी इसकी अडवांस बुकिंग पर धुरंधर के सैलाब का असर दिख रहा है। यहां जानें बुधवार तक इक्कीस की अडवांस बुकिंग का ट्रेंड और डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन।
पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान
धुरंधर गुरुवार 1 जनवरी को रिलीज हो रही है। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म के पहले दिन के करीब 30 हजार टिकट बिके। इससे करीब 1 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कमाई हो चुकी है। यह आंकड़ा काफी उत्साहजनक नहीं माना जा रहा, हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स को भरोसा है कि नए साल की छुट्टी का फायदा इक्कीस को मिलेगा।
3600 शोज में सिर्फ 3 हाउसफुल
फिल्मी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्युपेंसी लगभग 5 % है और 3600 शोज में से सिर्फ 3 हाउसफुल हैं। बुकिंग ट्रेंड्स को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इक्कीस की शुरुआत धीमी हो सकती है। लोग अभी भी धुरंधर के खुमार में हैं। हालांकि फिल्म वर्ल्ड ऑफ माउथ से रफ्तार पकड़ सकती है। गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर फिल्म 3-4 करोड़ तक पहुंच जाती है तो इसे बढ़िया शुरुआत माना जाएगा।
चौथे वीक भी कायम है धुरंधर का दबदबा
धुरंधर का चौथा वीक चल रहा है और सिंगल स्क्रीन्स पर अभी तक इसका दबदबा कायम है। माना जा रहा है कि इक्कीस की पहले दिन की कमाई अभी भी धुरंधर से पीछे रह सकती है।ट्रेड एक्सर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि 1 जनवरी को धुरंधर की करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होनी चाहिए। बता दें कि धुरंधर की ओपनिंग इंडिया में नेट 28 करोड़ रुपये से हुई थी। 26 दिनों में सिंगल डे की सबसे कम कमाई 25वें दिन यानी चौथे मंडे को थी। फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
देखें इक्कीस का ट्रेलर
भारत-पाक युद्ध पर आधारित है कहानी
इक्कीस वॉर मूवी है। इसमें सन् 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि दिखाई जाएगी। मूवी के लीड एक्टर अगस्त्य नंदा हैं। उन्होंने शहीद परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल निभाया है। 16 दिसंबर 1971 को 21 साल की उम्र में देश के लिए उन्होंने अपनी जान दे दी थी। उनके निधन के दूसरे दिन 17 दिसंबर को ही सीजफायर हो गया था। इसे मिलिट्री की बहुत जीत माना जाता है। इक्कीस फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की यह आखिरी मूवी है। उन्होंने अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल निभाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन