धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलजला; चेक करें टॉप 10 मूवीज में कहां पहुंची, दंगल के रिकॉर्ड से कितनी दूर
Dhurandhar Worldwide Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 26 दिनों में 1125 करोड़ रुपये कमाकर पठान और कल्कि को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का अगला निशाना जवान है। देखें आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे कितनी और कमाई करनी होगी? देखें पूरी टॉप 10 लिस्ट।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2025 के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स में भी सेंधमारी कर चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ कमाने के बाद यह जवान से कुछ ही पीछे है। इसके बाद इसका निशाना 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 5 पोजिशन पर होगी। नंबर 1 पर दंगल का दबदबा कायम है। यहां देखें धुरंधर वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में दंगल और बाहुबली 2 से कितनी पीछे है। यहां आप पूरी टॉप 10 लिस्ट देख सकते हैं।
धुरंधर वर्ल्डवाइड टॉप 5 में बनाएगी जगह?
धुरंधर ने 26वें दिन 1100 करोड़ का मार्क पार कर लिया है। मंगलवार रात तक इसका वर्ल्डवाइड एस्टीमेटेड कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये था। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह जवान का 1160 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसके साथ ही ट्रे़ड एक्सपर्ट्स की नजर अब इसके न्यू इयर हॉलीडे वीकेंड पर है। फिल्म को टॉप 5 या नंबर 1 पर पहुंचने के लिए कितनी कमाई करनी होगी यहां चेक करें।
टॉप 10 भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई
10. बजरंगी भाई जान
टॉप 10 लिस्ट में बॉटम से शुरू करें तो 10वां नंबर बजरंगी भाईजान का है। सलमान खान इस मूवी में लीड रोल में थे। बजरंगी भाईजान 2015 में रिलीज हुई थी। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई करीब 915-969 करोड़ बताई जाती है।
9. कल्कि 2898
नंबर 9 पर कल्कि 2898 एडी मूवी है। फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड कमाई 1054 रुपये है। प्रभास इस फिल्म में लीड रोल में थे।
8. पठान
इस लिस्ट में 8वें नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म पठान है। यह 2023 में रिलीज हुई और वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1055 करोड़ रुपये है।
7. धुरंधर
2025 में रिलीज हुई धुरंधर अभी भी सिनेमाघरों में है। इस लिस्ट में यह नंबर 7 पर है लेकिन जल्द ही एक-दो पायदान ऊपर जाने की उम्मीद है। धुरंधर ने 26 दिनों में 1125 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। लीड एक्टर रणवीर सिंह के साथ इसकी सपोर्टिंग कास्ट में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन हैं।
6. जवान
2023 में ही रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान और धुरंधर के बीच थोड़ा ही फासला रह गया है। जवान की वर्ल्डवाइड कमाई 1160 करोड़ रुपये है।
5. केजीएफ चैप्टर 2
यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 साल 2022 में रिलीज हुई और जिसने 1210 करोड़ से 1250 करोड़ के आसपास कमाई की थी। टॉप 10 लिस्ट में यह फिल्म 5वें नंबर पर है।
4. आरआरआर
चौथे नंबर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की मूवी RRR है। मूवी 2022 में रिलीज हुई थी और 1316 से 1387 करोड़ के बीच कमाई है।
3. पुष्पा 2: द रूल
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लिए साउथ के साथ हिंदी भाषा के दर्शकों के बीच भी काफी क्रेज दिखा। मूवी साल 2024 में रिलीज हुई थी और इसने वर्ल्ड वाइड 1785 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
2. बाहुबली: द कनक्लूजन
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस सवाल का जवाब पाने के लिए भारी मात्रा में दर्शक थिएटर्स पहुंचे। मूवी के लीड एक्टर प्रभास थे। 2016 में रिलीज हुई बाहुबली 2 ने 1810 करोड़ रुपये कमाए थे।
1. दंगल
इस टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। फिल्म 2016 में रिलीज हुई और वर्ल्ड वाइड 2070 से 2200 करोड़ रुपये की कमाई की।
इंट्रेस्टिंग बात ये है कि धुरंधर सिर्फ हिंदी रिलीज है जबकि पुष्पा 2, RRR, बाहुबली वगैरह कई भाषाओं में रिलीज की गई थीं।
(नोट: वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्रॉस कमाई का है)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन