ikkis screening Arun Khetarpal brother cried bitterly watching movie praised Agastya nanda told director my grouse is इक्कीस देखकर फूट-फूटकर रोए अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश; डायरेक्टर से की एक शिकायत…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इक्कीस देखकर फूट-फूटकर रोए अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश; डायरेक्टर से की एक शिकायत…

Ikkis Movie: अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग में शहीद अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने अगस्त्य को गले लगाया और डायरेक्टर श्रीराम राघवन को बताया कि किस बात की शिकायत है।

Wed, 31 Dec 2025 12:02 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
इक्कीस देखकर फूट-फूटकर रोए अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश; डायरेक्टर से की एक शिकायत…

श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं। दिवंगत लेजंडरी एक्टर धर्मेंद्र भी इक्कीस का हिस्सा हैं। फिल्म परम वीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर है। वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल ने फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग देखी और अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने अगस्त्य नंदा को गले लगाकर तारीफ की और डायरेक्टर श्रीराम राघवन से एक शिकायत भी की।

फूट-फूटकर रोए मुकेश खेत्रपाल

पीवीआर सिनेमाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मुकेश खेत्रपाल फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगते हैं। इसके बाद मुकेश बैठकर श्रीराम राघवन से बात करते हैं। वह बोलते हैं, 'मेरी शिकायत है कि आपने मुझे रुला दिया। आपने उन कुछ चीजों को फिर से जीवंत कर दिया जो मेरे दिमाग में थीं और जब एक-एक करके इनको स्क्रीन पर देखता गया, मैं बहुत इमोशनल हो गया और अपना रोना नहीं रोक पाया।

अगस्त्य नंदा को मिली शाबाशी

मुकेश आगे बोलते हैं, मैंने अब फिल्म देख ली है तो लग रहा है कि ये ट्रेलर से 10 गुनी, 20 गुनी या शायद 100 गुनी अच्छी है। जबरदस्त।' मुकेश लीड एक्टर अगस्त्य नंदा से भी बात करते दिखे। उन्होंने अगस्त्य से कहा, 'आप जो भी हैं लेकिन जिंदगीभर अरुण रहेंगे। ये चीज आपसे कोई नहीं ले सकता। शाबाश।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इक्कीस की स्क्रीनिंग में इमोशनल सनी देओल को हग करती दिखीं अमीषा पटेल

कौन थे अरुण खेत्रपाल

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल भारतीय सेना के एक युवा अधिकारी थे और टैंक कमांडर थे।। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने दुश्मन के कई टैंक तबाह किए थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 21 साल थी। युद्ध के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हुए। मरणोंपरांत उन्हें परमवीर चक्र का सम्मान मिला। अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अरुण का रोल निभाया है।

देखेें इक्कीस का ट्रेलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।