harshvardhan rane sonam bajwa film Ek Deewane ki Deewaniyat ott release date read Ek Deewane ki Deewaniyat: जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Ek Deewane ki Deewaniyat: जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को थिएटर ऑडियंस ने पसंद किया था। अब इस फिल्म की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म जल्द इस प्लेटफार्म पर देखी जा सकेगी।

Mon, 15 Dec 2025 08:06 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Ek Deewane ki Deewaniyat: जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को ऑडियंस से अच्छा रिसपॉन्स मिला था। फिल्म में दोनों एक्टर्स की जबरदस्त केमिस्ट्री, कहानी को ऑडियंस ने पसंद किया था। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 113 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। थिएटर पर धमाका करने के बाद OTT ऑडियंस फिल्म के स्ट्रीम होने का इंतजार कर रही थी। करीब दो महीने के इंतजार के बाद फैंस को सरप्राइज मिलने वाला है।

OTT रिलीज डेट

21 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को शानदार रिसपॉन्स मिला था। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इस 16 दिसंबर को OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस अनोखी लव स्टोरी को अब बैठे देखने के लिए तैयार हो जाइए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब आधी रात को धर्मेंद्र ने इस गांव के एक घर का खटखटाया था दरवाजा
ये भी पढ़ें:मैं प्राण बोल रहा हूं…जब प्राण साब ने शरत सक्सेना को फोन कर कही थी ये बात

जुनूनी प्रेमी की कहानी

फिल्म एक ऐसे पॉलिटिशियन विक्रमादित्य की कहानी है जो अपने प्यार के लिए सारी हदें पार कर देता है, जुनूनी प्रेमी के किरदार में हर्षवर्धन राणे की परफॉरमेंस को पसंद किया गया था। वहीं सोनम बाजवा ने अदा रंधावा नाम की एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। सोनम ने अपना काम अच्छे से किया। दोनों के बीच जबरदस्त केमिट्री दिखाई गई। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है। साथ ही मुश्ताक शेख के साथ मिलकर कहानी लिखने में भी अपना योगदान दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।