when actor pran saab called actor sharat saxena after seeing his film मैं प्राण बोल रहा हूं…जब प्राण साब ने शरत सक्सेना को फोन कर कही थी ये बात, आज तक नहीं भूल पाए एक्टर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमैं प्राण बोल रहा हूं…जब प्राण साब ने शरत सक्सेना को फोन कर कही थी ये बात, आज तक नहीं भूल पाए एक्टर

मैं प्राण बोल रहा हूं…जब प्राण साब ने शरत सक्सेना को फोन कर कही थी ये बात, आज तक नहीं भूल पाए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर शरत सक्सेना को आपने कई हिंदी फिल्मों में देखा होगा। अधिकतर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले शरद को एक बार प्राण साब ने फोन कर जो कहा था वो कभी नहीं भूल पाए। अशोक कुमार भी एक्टिंग से थे प्रभावित। एक बार आमिर खान ने भी शरत के नाम की सिफारिश की थी। 

Usha ShrivasSun, 10 Aug 2025 12:52 PM
1/7

शरत सक्सेना

शरत सक्सेना को आपने मिस्टर इंडिया, खिलाड़ी, गुलाम जैसी फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर का करियर शुरू करने में सलमान खान के पिता सलीम खान ने मदद की थी। इसके अलावा एक बार प्राण साब ने कॉल कर एक्टर को जो कहा वो कभी नहीं भूल पाए।

2/7

नहीं मिला अवार्ड

शरत सक्सेना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कभी कोई अवार्ड नहीं मिला। उनका करियर शुरू करने में सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर ने मदद की थी। उन्होंने ही एक्टर को कई फिल्में दिलवाई। आज भी एक्टर सलीम-जावेद का शुक्रियादा करते हैं।

3/7

एक कॉल

शरत सक्सेना अपने इसी इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्मों में छोटे रोल कर रहे थे। इसी दौरान एक दिन उनके लैंडलाइन फोन की घंटी बजी। उन्होंने फोन उठाया तो सामने वाले शख्स ने कहा मैं ‘प्राण बोल रहा हूं’।

4/7

कौन प्राण

शरत सक्सेना ने कहा कि पहले तो वो समझ नहीं पाए। उन्होंने पूछा ‘कौन प्राण’। इसका जवाब आया। एक्टर प्राण। बस ये सुनते ही शरत अपनी सीट से खड़े हो गए और हैरानी से पूछा कि उन्होंने फोन कैसे किया।

5/7

प्राण साब

शरत ने कहा प्राण साब ने उनसे कहा, "मैंने तुम्हारी फिल्म ‘आज का गुंडा राज’ देखी, तुम्हारा काम बहुत पसंद आया। लोगों से तुम्हारा नंबर लिया और आज मिला, इसलिए फोन कर रहा हूं। तुमने बहुत अच्छा काम किया है।"

6/7

सबसे बड़ा अवार्ड

शरत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो प्राण साब के इस फोन को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा अवार्ड मानते हैं। ऐसा ही कुछ उनके लिए दादा मुनि यानी एक्टर अशोक कुमार ने भी उनकी परफॉरमेंस देख कुछ ऐसा ही कहा था।

7/7

आमिर खान ने की तारीफ

शरत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि आमिर खान भी फिल्मों में उनके छोटे किरदारों से खुश थे। उन्होंने ही फिल्म गुलाम के लिए शरत के नाम का सुझाव दिया था। जब ये बात एक्टर ने आमिर से पूछी कि उन्होंने क्यों उनके नाम का सुझाव दिया तो इस पर आमिर ने कहा था कि उन्हें रोल बेशक छोटे मिले हैं लेकिन उन्होंने उन छोटे किरदारों में अच्छा काम किया है।