When dharmendra know the door in the night in seach of his childhood friend read जब आधी रात को धर्मेंद्र ने इस गांव के एक घर का खटखटाया था दरवाजा, बोले-रामसिंह का घर कौन सा है…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब आधी रात को धर्मेंद्र ने इस गांव के एक घर का खटखटाया था दरवाजा, बोले-रामसिंह का घर कौन सा है…

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र जमीन से जुड़े एक्टर कहे जाते थे। स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स को मौका देते और जब पुराने लोगों की याद आती तो आधी रात को उनके घर जा पहुंचते। ऐसा ही कुछ उन्होंने साल 2002 में किया था।

Tue, 25 Nov 2025 07:12 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जब आधी रात को धर्मेंद्र ने इस गांव के एक घर का खटखटाया था दरवाजा, बोले-रामसिंह का घर कौन सा है…

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी लोगों की आंखें नम कर देते हैं। परिवार और फैंस के दुख के बीच उनका एक पुराना वाकया फिर याद किया जा रहा है, जो उनकी सादगी और जड़ों से जुड़ाव की एक मिसाल बन चुका है। धर्मेंद्र, जो अपनी जिंदादिली और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाने जाते थे, सुपरस्टार बनने के बाद भी अपने पुराने रिश्तों को कभी नहीं भूले। ऐसा ही एक वाकया साल 2002 की ठंडी रात में पंजाब के ललतों कलां गांव में देखने को मिला था जब आधी रात के करीब गांव वाले अचानक एक अनजानी हलचल से चौंक गए। ये किस्सा एक्टर की बायोग्राफी में लिखा गया था।

अचानक दोस्त से मिलने गांव पहुंचे थे धर्मेंद्र

ललतों कलां गांव में घना सन्नाटा था, तभी एक किसान के घर पर किसी ने ज़ोर-ज़ोर से दरवाजा खटखटाया। घर की महिला ने जैसे ही दरवाज़ा खोला, वह अपने सामने शख्स को देख हैरान हो गई। सामने खड़े थे शख्स थे धर्मेंद्र। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले धर्मेंद्र ने विनम्रता से पूछा “राम सिंह का घर कौन-सा है?” दरअसल, धर्मेंद्र अपने उस पुराने मकान मालिक राम सिंह को ढूंढ रहे थे, जिनके घर में वे बचपन में परिवार के साथ किराए पर रहे थे। उनके पिता उस समय गांव के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर थे। बरसों बाद स्टार बनने के बाद धर्मेंद्र अचानक उनसे मिलने पहुंचे थे।

इसलिए जमीन से जुड़े थे धर्मेंद्र

महिला खुद उन्हें राम सिंह के घर तक छोड़कर आई। आधी रात को जब धर्मेंद्र ने दस्तक दी, तो राम सिंह भी दरवाज़ा खोलते ही उन्हें देखकर हैरान हो गए। कुछ ही मिनटों में गांव में खबर आग की तरह फैल गई कि “धर्मेंद्र आए हैं… गांव में धर्मेंद्र आए हैं।” उस ठिठुरती सर्द रात में पूरा ललतों कलां जाग उठा था। लोगों के लिए यह न सिर्फ हैरानी भरा, बल्कि दिल को छू लेने वाला पल था कि एक इतना बड़ा सितारा अपने बचपन के दिनों को याद करता हुआ यूं चुपचाप अपने पुराने लोगों से मिलने आ पहुंचा। धर्मेंद्र को इसलिए जमीन से जुड़ा एक्टर कहा जाता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।