'मैं एक बुरे दौर से गुजर रही थी', सोहेल से तलाक के बाद ऐसी हो गई थी हंसिका मोटवानी की हालत, कहा- 'मेरी मां और भाई ने...'
शादी के कुछ सालों के बाद हंसिका मोटवानी ने आखिरकार पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया। एक्ट्रेस के तलाक की खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। तलाक के बाद से ही हंसिका अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हंसिका ने काफी वक्त तक सोहेल खतूरिया को डेट करने के बाद साल 2022 में उनसे धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी काफी सुर्खियों में बनी थी। वहीं, शादी के कुछ सालों के बाद हंसिका मोटवानी ने आखिरकार पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया। एक्ट्रेस के तलाक की खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। तलाक के बाद से ही हंसिका अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने अलगाव के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके माता-पिता और भाई ने एक "बुरे दौर" में उनका साथ दिया।
हंसिका ने बताया कि तलाक के बाद थेरेपी ने उनकी कैसे मदद की
हंसिका मोटवानी को इस साल 11 मार्च को मुंबई की एक फैमिली कोर्ट ने सोहेल खतूरिया से शादी के 3 साल बाद आपसी सहमति से तलाक दे दिया। ऐसे में अब हंसिका ने हाल ही में Hauterrfly को अपना इंटरव्यू दिया और सोहेल संग अलगाव पर खुलकर बात की। अपने भाई के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, हंसिका ने कहा, 'मैं और मेरा भाई एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। उसने हर कदम पर मेरा साथ दिया; वह मेरे लिए एक मजबूत सहारा बनकर खड़ा रहा।'
मेरी हालत देखकर मां काफी चिंता में थीं
हंसिका ने आगे कहा, 'मेरी मां और भाई, दोनों ने मुझसे कहा, 'अगर तुम इसमें सहज महसूस नहीं कर रही हो, तो इसे मत करो।' उन्होंने मुझे एक बहुत ही बुरे दौर से गुजरते हुए देखा था। मैं आमतौर पर एक बहुत ही खुशमिजाज इंसान हूं, इसलिए मुझे उस हालत में देखना उनके लिए काफी चिंताजनक था। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम जो भी फैसला लोगी, हम तुम्हारे साथ हैं।'
थेरेपी ने एंग्जायटी से निपटना सिखाया
इंटरव्यू में आगे हंसिका ने थेरेपी लेने के बारे में बात करते हुए, बताया कि वह पिछले दो सालों से अपनी मानसिक सेहत पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही थी और मानसिक सेहत के बारे में मुझे कोई समझ नहीं थी। मेरे उस बुरे दौर में एक दोस्त ने मुझे संभाला और कहा, 'चलो थेरेपी लेकर देखते हैं।' उसके बाद से अब दो साल हो चुके हैं, और इसने मेरी बहुत मदद की है, मुझे सही राह दिखाई है, और मुझे एक बेहतर इंसान बनने का तरीका सिखाया है। इसने मुझे उन मुश्किल हालातों से निपटना सिखाया, जिनसे निपटना मुझे पहले नहीं आता था।' उन्होंने आगे कहा कि थेरेपी ने उन्हें एंग्जायटी (घबराहट) से निपटना भी सिखाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन