Salman Khan Shah Rukh Khan Aamir Khan To amitabh bachchan deepika Padikon Bollywood stars bodyguard fees know Here अपनी सुरक्षा के लिए मोटा पैसा खर्च करते हैं ये स्टार्स, सलमान-अमिताभ से ज्यादा सैलरी लेता है इस एक्टर का बॉडीगार्ड
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअपनी सुरक्षा के लिए मोटा पैसा खर्च करते हैं ये स्टार्स, सलमान-अमिताभ से ज्यादा सैलरी लेता है इस एक्टर का बॉडीगार्ड

अपनी सुरक्षा के लिए मोटा पैसा खर्च करते हैं ये स्टार्स, सलमान-अमिताभ से ज्यादा सैलरी लेता है इस एक्टर का बॉडीगार्ड

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे अपनी सुरक्षा के लिए हर साल उनके बॉडीगार्ड भारी-भरकम रकम वसूलते हैं।

Priti KushwahaFri, 17 April 2026 11:59 PM
1/8

स्टार्स की जान बचाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं उनके बॉडीगार्ड

Bollywood stars Bodyguard fees: हम अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के के साथ एक ऐसे शख्स को देखते हैं, जो साए की तरह उनके साथ हर जगह नजर आते हैं। हम बात कर रहे हैं स्टार्स के बॉडीगार्ड की। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे अपनी सुरक्षा के लिए हर साल उनके बॉडीगार्ड भारी-भरकम रकम वसूलते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड का कौन सा स्टार अपनी सुरक्षा के लिए सबसे पैसे खर्च करता है।

2/8

सलमान खान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ अक्सर हम उनके बॉडीगार्ड शेरा को देखते हैं। सलमान की तरह शेरा भी काफी लाइमलाइट बटोरते हैं। हमेशा शेरा की सैलरी को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेरा की वार्षिक आय करीब 2 करोड़ से अधिक हो सकती है।

3/8

शाहरुख खान

वहीं, शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह भी नहीं। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि की वार्षिक आय 3 करोड़ के करीब है।  

4/8

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड, श्रेयस थेले, सालों से उनके साथ हैं और इस एक्शन स्टार की हाई-लेवल सिक्योरिटी संभालते हैं, खासकर फिल्म प्रमोशन, शूट और पब्लिक इवेंट्स के दौरान। रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार उन्हें सालाना लगभग ₹1.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सैलरी देते हैं।

5/8

आमिर खान

आमिर खान के बॉडीगार्ड का नाम युवराज घोरपड़े है। आमिर युवराज को अपनी सुरक्षा के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये सालाना सैलरी देते हैं।

6/8

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड जलालुद्दीन शेख को प्यार से 'जलाल' बुलाती हैं। जलालुद्दीन एक्ट्रेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रति वर्ष लगभग 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपये वसूलते हैं।

7/8

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी किसी से पीछे नहीं हैं। अमिताभ भी अपनी सुरक्षा के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं। बिग बी के बॉडीगार्ड का नाम जितेंद्र शिंदे है। महानाय के  बॉडीगार्ड  की सालाना सैलरी लगभग 1.5 करोड़ बताई जाती है।

8/8

ऋतिक रोशन

   ऋतिक के बॉडीगार्ड, मयूर शेट्टीगर, पब्लिक अपीयरेंस के दौरान स्टार की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक मयूर को सालाना लगभग 1 से 1.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सैलरी देते हैं।