Karuppu Box office Collection Day 24 Suriya Trisha Krishnan Film Sunday Earning After Peddi Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Karuppu Box office Day 24: 'पेड्डी' भी नहीं बिगाड़ पा रही 'करुप्पू' का खेल, संडे को कर डाली शानदार कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Karuppu Box office Day 24: 'पेड्डी' भी नहीं बिगाड़ पा रही 'करुप्पू' का खेल, संडे को कर डाली शानदार कमाई

सूर्या की 'करुप्पू' के सामने राम चरुण की 'पेड्डी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' खड़ी है। ऐसे में इसके लिए कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन हो गया है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं।

Mon, 8 June 2026 07:02 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Karuppu Box office Day 24: 'पेड्डी' भी नहीं बिगाड़ पा रही 'करुप्पू' का खेल, संडे को कर डाली शानदार कमाई

Karuppu Box office Collection Day 24: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने के मिला। ये फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 24 दिन पूरे हो गए हैं। इसके बावजूद ये मूवी करोड़ो में नोट छाप रही है। फिल्म में सूर्या ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। वहीं, अब सूर्या की 'करुप्पू' के सामने राम चरुण की 'पेड्डी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' खड़ी है। ऐसे में इसके लिए कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन हो गया है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, अब इसके रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'पेड्डी' भी नहीं बिगाड़ पा रही 'करुप्पू' का खेल

साउथ सुपरस्टार सूर्या ने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन दिनों सूर्या 'करुप्पू' को लेकर काफी खबरों में हैं। ये फिल्म सूर्या की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। यही नहीं, ये फिल्म सूर्या के लिए भी काफी शानदार साबित हुई है। वहीं, अब 'पेड्डी' रिलीज के बाद इसकी कमाई पर जहां पहले असर दिखा था वहीं, अब ये फिर से अपने फॉम में आ गई है। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके 24वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'करुप्पू' ने गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'करुप्पू' का अबतक का कलेक्शन भारत में 193.40 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक-ऐश्वर्या ने इन 8 फिल्मों में किया काम, इसने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड

डे वाइज देखें 'करुप्पू' का कलेक्शन

वीक 1113.85 करोड़ रुपये
वीक 254.30 करोड़ रुपये
वीक 321.20 करोड़ रुपये
डे 210.90 लाख रुपये
डे 220.83 लाख रुपये
डे 231.47 करोड़ रुपये
डे 241.75 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन193.40 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' के बाद रिलीज होंगी साउथ की ये 5 फुल पैसा वसूल फिल्में, नोट कर लें डेट

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' भी रिलीज हो गई है। लेकिन अब इसके सामने राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' आ गाई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' रिलीज के बाद भी करोड़ों कमा रही है 'दृश्यम 3', संडे को कमा डाले इतने

क्या है 'करुप्पू' की कहानी?

सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की 'करुप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।