Drishyam 3 Box Office Collection Day 18 Mohanlal Jeethu Joseph Film Earring Amid Peddi Karuppu Blast Hai Jawani Toh Ishq Drishyam 3 Box Office Day 18: 'पेड्डी' रिलीज के बाद भी करोड़ों कमा रही है 'दृश्यम 3', संडे को कमा डाले इतने, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Drishyam 3 Box Office Day 18: 'पेड्डी' रिलीज के बाद भी करोड़ों कमा रही है 'दृश्यम 3', संडे को कमा डाले इतने

 'दृश्यम 3' से पहले इसके दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में इसका पार्ट छाया हुआ है। इस मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।  

Mon, 8 June 2026 06:10 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Drishyam 3 Box Office Day 18: 'पेड्डी' रिलीज के बाद भी करोड़ों कमा रही है 'दृश्यम 3', संडे को कमा डाले इतने

Drishyam 3 Box Office Collection Day 18: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। फैंस भी मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 'दृश्यम 3' से पहले इसके दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में इसका पार्ट छाया हुआ है। इस मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके सामने एक राम चरण की 'पेड्डी' मुसीबत बनकर खड़ी है। हालांकि, डे वन से ही 'दृश्यम 3' अच्छा काम कर रही है। तो चलिए जानते हैं 'दृश्यम 3'अब तक कितना कलेक्शन किया है।

'पेड्डी' रिलीज के बाद भी करोड़ों में खेल रही 'दृश्यम 3'

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। मूवी में एक्टर ने हर किसी को अपने काम से इंप्रेस किया है। आज फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। वीकेंड में हर बार अपना जलवा दिखाती है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई अब कम होती नजर आ रही है। Sacnilk के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने 18वें दिन 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'दृश्यम 3' का अबतक का कलेक्शन भारत में 106.43 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक-ऐश्वर्या ने इन 8 फिल्मों में किया काम, इसने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड

डे वाइज देखें 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

वीक 181.95 करोड़ रुपये
वीक 220.68 करोड़ रुपये
डे 160.80 लाख रुपये
डे 171.30 करोड़ रुपये
डे 181.70 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन106.43 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' के बाद रिलीज होंगी साउथ की ये 5 फुल पैसा वसूल फिल्में, नोट कर लें डेट

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'दृश्यम 3' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और सूर्या की 'करुप्पू' और आयुष्मान खुराना, सारा अली खान की 'पति पत्नी और वो दो' से सामना हुआ। वहीं, मोहनलाल की 'दृश्यम' की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज हुई है। लेकिन अब इसके सामने राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है'आ गाई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देखने से पहले जान लें कैसी है फिल्म, पैसा होगा वसूल या पकड़ लेंगे सिर

फिल्म के बारे में

जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।